बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….

दीपावली अवकाश से पूर्व म्योरपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नेमना में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की बाल संसद की टीम के सौजन्य से आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। छात्राओं द्वारा सुंदर और आकर्षक कलाकृतियों का बड़े उत्साह के साथ निर्माण किया गया।
निर्णायक मंडल में शामिल सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार जायसवाल एवं ज्वाला प्रसाद द्वारा छात्रा अम्बा की टीम को प्रथम, प्रियंका की टीम को द्वितीय एवं प्रीति और रंजना की टीम को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान के लिए चयनित कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा, वरिष्ठ शिक्षिका सुमित्रा, कुसुम सिंह, सुदेश्वरी उपस्थित रहे।