चूर्क/सोनभद्र. @संजय सिंह……..

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज-5″अभियान के तहत सोनभद्र के चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानन्द महाविद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति
नोडल क्षेत्राधथिकारी डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में चौकी प्रभारी विनोद यादव और महिला थाना प्रभारी सविता सरोज भी उपस्थित रहीं कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय की छात्राओं और महिला शिक्षकों को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन वे लिए जागरूक करना था।
इस दौरान उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन),181 (महिला सहायता), 1076 (मुख्यमत्री
हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 102 व 108
(आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा), 112(आपातकालीन सेवा) और साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की विस्तृत जानकारी दी
गई ।
इसके अतिरिक्त, राज्य और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया।इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना और वृद्धा पेंशन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल थीं। इस अवसर पर छात्राओं ने नाटक और नृत्य के माध्यम से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
उपस्थित सभी लोगों ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की। क्षेत्रधिकारी डॉ. चारू द्विवेदी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग, आत्मरक्षा के तरीके,डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के विषय में उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने समाज में महिलाओं की सुरक्षा और समान भागीदारी सुनिश्वित करने पर भी जोर दिया कार्यक्रम के दौरान छात्रओं को बाल श्रम, मानव तस्करी और घरेलू हिंसा जैसे सामाजिक अपराधों से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया।
उन्हें ऐसे मामलों में पुलिस हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।इस जागरूकता कार्यक्रम में
पुलिस विभाग के अधिकारीगण, महाविद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।