करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव…..

करमा थाना क्षेत्र के कसया खुर्द गांव के समीप मां विन्ध्यवासिनी इंटर कॉलेज के पास बीती रात करीब 10’30 बजे टैक्टर टा्ली पलटने से दो ब्यक्तिओ की मौत हो गई ।उसपर सवार अन्य आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गए सूचना पाते ही पहुंची करमा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया एवं मृतक को अग्रिम कार्रवाई हेतु मर्चरी जिला अस्पताल भेज दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पसही टा्न्समिशन से झकाही सोलर प्लांट से 132 केवी की लाईट के लगाने के लिए काम कर रहे मजदूर झकाही से मुख्य मार्ग हिंदूवारी मिर्जापुर की तरफ आ रहे थे कि ज्योंहि ही मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज के समीप पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली दोनों पलट गए जिसमें सवार सोनपाल पुत्र घुरही पाल उम्र लगभग 24 वर्ष एवं अभिषेक मिश्रा पुत्र शिवनारायण मिश्रा उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी शाहजहांपुर जो नीचे दब गए थे स्थानी लोगों की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची करमा पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया ।

जहां डॉक्टर ने देखते ही सोनपाल एवं अभिषेक मिश्रा को मृत घोषित कर दिया । दिया तथा अंकित वर्मा एवं प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल है बाकी चार लोगों को हल्की चोट आई है करमा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है उनके आने के बाद जो तारीख मिलेगी उसी के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।।