• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर, वाराणसी रेफर

JK Gupta by JK Gupta
October 4, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
113
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र (अमिताभ मिश्रा)…..


स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, खाड़पाथर निवासी आशीष यादव पुत्र रामचंद्र यादव किसी कार्य से पिपरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आशीष यादव सड़क पर गिर गया और उसके पैर में गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल हिंडालको अस्पताल भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और घायल को वाराणसी लेकर रवाना हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

रेणुकूट. टांगापाथर में परोपकार सेवा समर्पण समिति ने ग्रामीण बच्चों को बतायी प्रेरणादायक बातें

Next Post

रेणुकूट. रिहंद बांध का जलस्तर 870 फीट पार, फाटक खुलने की फिर संभावना

Next Post

रेणुकूट. रिहंद बांध का जलस्तर 870 फीट पार, फाटक खुलने की फिर संभावना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में बन रहे नाले का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध निर्माण के दिये सख्त निर्देश
  • सोनभद्र. आमजन तक पहुंचे: उपभोक्ताओं, नागरिकों के अधिकार, सरकारी एवं नालसा योजनाएं-प्राधिकरण सचिव राहुल
  • सोनभद्र. रालोद ने मनाई चौधरी अजीत सिंह की पुण्य तिथि
  • दुद्धी. चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता: 2 नाबालिग बालिकाएं बाल विवाह से बचाई गईं
  • दुद्धी. विकाश की एक और कड़ी में चेयरमैन ने किया सीसी रोड का भूमि पूजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.