डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)…..
__बारिश के चलते पूरी तरह दहन नहीं हो पाया रावण का पुतला

स्थानीय नगर में बृहस्पतिवार को विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया रामलीला मैदान स्थित रामलीला समिति की ओर से आयोजित उत्सव में मौसम की चुनौती ने दुकानदारी में खलल डाल दिया लेकिन आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं रही।
विगत कई वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार नगर क्षेत्र के बाजार स्थित रामलीला मैदान में दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है जंहा मेला भी लगता है इस दशहरा पर रावण दहन से पहले तेज बारिश हुई।
जिससे व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई वर्षा में पुतला भी भीग गया लेकिन कई फीट ऊंचे रावण के पुतले को दहन किया गया पुतले धू-धूकर जल उठा जय श्री राम के जयकारे से पूरा नगर गूंज उठा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष हनुमान सिंह, भैरो जायसवाल, संतोष अग्रहरि आदि मौजूद रहे।