• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल की किल्लत

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
74
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)…..


म्योरपुर विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत महुली के जलजलिया टोला में बीते कई माह से हैंडपंप खराब होने के कारण ग्रामीणों के सामने पेयजल की संकट की समस्या गंभीर बनी हुई है।
ग्रामीण बबली,सुशीला, नैन कुमारी, नखरू,राम संजीवन राजेश, गुड्डू, दिलीप कुमार , हरी यादव आदि लोगो ने बताया की हैंडपंप दोनो जगहों का खराब होने से हम लोगो को पीने की पानी का समस्या हो रहा है दूरदराज से पानी लाकर अपना प्यास बुझा रहे है। हम लोगो का कीमती समय पानी भरने में चला जाता है।

आसपास के हेंडपंपो में ज्यादा पानी न आने से वहा के रहवासियों को भी समस्या होने लगती है। जिससे हम लोगो को इंतजार करके भरना पड़ता है। अक्रोशित महिलाओं ने बाल बच्चे लेकर हैंड पंपों के सामने बाल्टी, डब्बा, लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। महिलाओ का कहना है की न तो नमामी गंगे का पानी हम लोगो को मिल रहा और न तो सही ढंग से हैंडपंप का मरम्मत कराया जाता है।

जिससे आए दीन खराब होने से हम लोगो को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बाबत ग्राम विकास अधिकारी रामदर्शन यादव ने बताया की पहले हैंडपंप का मरम्मत कराया गया था बार-बार खराब हो जानें से बडी समस्या हो रही है। मामला संज्ञान में आया है। हैंडपंप का जल्द मरम्मत कराकर ग्रामीणों की समस्या दूर कराई जाएगी।

Previous Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा संडे मार्केट में स्वच्छता अभियान चलाया गया

Next Post

सोनभद्र. कौशल विकास केंद्र में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Next Post

सोनभद्र. कौशल विकास केंद्र में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.