• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कौशल विकास केंद्र में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जे0के0/सोनभद्र…….


__विद्यार्थीयो के साथ हुए अमर्यादित व्यवहार पर दिखी नाराजगी

SONBHADRA । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने अपर जिलाधिकारी से कौशल विकास केंद्र में हो रहे फर्जीवाड़े को वाले को लेकर मुलाकात की बताया कि रॉबर्ट्सगंज में संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र (महिंद्रा स्किल सेंटर) में विद्यार्थियों के साथ विभिन्न प्रकार की अनियमितता की जानकारी प्राप्त हुई है, संस्थान में संचालित डाटा एंट्री कोर्स एवं ब्यूटीशियन कोर्स की अवधि मात्र तीन माह है परंतु संस्थान के द्वारा जबरन कोर्स 1 वर्ष में पूर्ण कराया गया।

कोर्स पूर्ण हो जाने के उपरांत छात्रों द्वारा लगभग 6 महीने से मूल प्रमाण पत्र की मांग की गई परंतु संस्थान के द्वारा 6 महीने तक विद्यार्थियों को परेशान करने के पश्चात उनको प्रोविजनल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जो की मान्य नहीं है, छात्रों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र की जानकारी होने पर संस्थान के प्रबंधन से पूछने पर संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के साथ गाली गलौज अभद्रता किया गया।

संस्थान शाखा प्रबंधक अभिषेक मिश्रा के द्वारा व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर स्टेटस भी लगाया गया।
छात्रों को पुलिस बल के द्वारा संस्थान से भगाया गया और छात्रों के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी प्रबंधक अभिषेक मिश्रा के द्वारा किया गया। प्रबंधक अभिषेक मिश्रा की पत्नी जो कि संस्थान की कर्मचारी नहीं है परंतु उनके व अन्य बाहरी व्यक्तियों द्वारा भी विद्यार्थियों को डराया धमकाया जा रहा है।

किसी भी शैक्षणिक संस्थान में अभद्र व अश्लील गानों की अनुमति नहीं है परंतु संस्थान के मैनेजर के द्वारा इसकी अनुमति देने के बाद संस्थान में नृत्य का आयोजन किया गया।
संस्थान के द्वारा शुल्क एडवांस मे ही ले लिया गया व विद्यार्थीयो द्वारा आवाज उठाने पर उन्हे प्रबंधन के ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी जा रही है।

अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के गैर मौजूदगी में अपर जिलाधिकारी न्यायिक से मुलाकात करते हुए मांग किया की उक्त विषय के संदर्भ मे उचित कारवाई करते हुए इस संस्थान की मान्यता रद्द करें एवं प्रबंधन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का कष्ट करें एवं विद्यार्थियो के भविष्य को ध्यान मे रखते हुए जनपद ऐसे जितने भी संस्थान संचालित उनकी संपूर्ण तरीके से जाँच करने हेतु एक विशेष टीम का गठन करें व ऐसे समस्त फर्जी संस्थानों को तत्काल बंद किया जाए।

इस दौरान प्रान्त सहमंत्रि शशांक मिश्रा, प्रान्त कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, तहसील संयोजक राहुल जालान, जिला संयोजक मृगांक दुबे नगर सह मंत्री धर्मेश , राज, आलोक, विराज,रोनक आदि मौजूद रहें।

Previous Post

बीजपुर. हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल की किल्लत

Next Post

सोनभद्र. सर्विस लेन सड़क नहीं बना तो, भाजपा जनप्रतिनिधि का होगा घेराव

Next Post

सोनभद्र. सर्विस लेन सड़क नहीं बना तो, भाजपा जनप्रतिनिधि का होगा घेराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.