बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)…..

स्थानीय बीजपुर बाजार के सब्जी मंडी में चल रहे रामलीला में गुरुवार को राम जानकी विवाह उत्सव लीला के दौरान क्षेत्र के तीन जरूरत मंद कन्याओं का विवाह होगा, यह जानकारी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार उर्फ बग्गा सिंह ने बताया कि परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट न्यास कर्ता अध्यक्ष जरहा राजेंद्र सिंह बघेल जो हमारे पिता तुल्य है उनके समक्ष जरूरत मंद कन्याओं के विवाह का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने कहा इससे बड़ा और पुनीत कार्य क्या हो सकता हैं, पहले समिति द्वारा दो ही कन्याओं का विवाह कराने का कार्य क्रम रखा गया था, लेकिन रामलीला उदघाटन के ही दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजेंद्र सिंह बघेल जी ने समिति को भरपूर सहयोग देकर हम लोगों के मनोबल और उत्साह को बढ़ा दिया है।

अब कमेटी तीन जोड़ा बर, बधू की की शादी बड़े धूम धाम से करने का निर्णय लिया है जो गुरुवार को बड़े ही धूम धाम से कराया जाएगा।राम सीता विवाह रामलीला के दौरान यह क्षेत्रीय शादी ऐतिहासिक होगा जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग सम्लित होकर साक्षी बनेंगे।सभी क्षेत्र वासियों से निवेदन है कि इस ऐतिहासिक क्षण पर उपस्थित होने के साथ सहयोग कर बर बधू को आशीर्वाद प्रदान कर पुण्य के भागी बने।
