• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. BREKING: यूपी एटीएस ने 5 लाख रुपए के इनामिया नक्सली डॉक्टर को किया गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
September 24, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
137
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जे0के0/सोनभद्र


SONBHADRA । कभी नक्सल जिले के नाम से मशहूर सोनभद्र भले ही अब नक्सली घटनाओं को लेकर चर्चा में नहीं है लेकिन इस जनपद में 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया है, यूपी एटीएस ने झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सलियों में शामिल उमेश सिंह खरवार उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर को मंगलवार के दिन सोनभद्र से गिरफ्तार किया है।

वह झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सलियों में शामिल है और उस पर 5लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था, आरोप है कि डॉक्टर ने झारखंड के पलामू गढ़वा और लातेहार जिलों में 25 से अधिक नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है।

उमेश मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले का निवासी है जो कई वर्षों से नक्सली गतिविधियों को अंजाम दे रहा था, बीते 3 सितंबर को मनातू में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, इस घटना में भी डाक्टर शामिल बताया जा रहा है, यूपी एटीएस लंबे समय से ढूंढ रही थी।

यूपी एटीएस जल्द ही झारखंड पुलिस को सुपुर्द करेगी, बताया जा रहा है कि बीते 14 सितंबर को पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ पुलिस मुठभेड़ में वह शामिल था इस मुठभेड़ में उमेश भागने में कामयाब रहा जबकि 5 लाख रुपए का दूसरा इनामी सुखदेव यादव मारा गया था।

Previous Post

सोनभद्र. राज्य मंत्री ने जीएसटी बचत उत्सव को लेकर पत्रकारों के सवाल का दिया जवाब

Next Post

बीजपुर. राम जानकी विवाह उत्सव लीला के दौरान तीन कन्याओं का होगा विवाह

Next Post

बीजपुर. राम जानकी विवाह उत्सव लीला के दौरान तीन कन्याओं का होगा विवाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.