डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)….

घटी जीएसटी से हुए लाभ को लेकर डाला के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नामित सदर विधायक को सम्मानित किया। नगर के सभी दुकानों पर होने वाले जीएसटी के घटने से होने वाले लाभ की जानकारी ली। भूपेश चौबे ने बताया कि आप सभी व्यापारियों के सहयोग से हमारा देश अर्थव्यवस्था के मजबूत पायदान पर खडा है। जीएसटी के कम होने इसका सीधा लाभ ग्राहकों को होगा, सरकार के जीएसटी कटौती के फैसले के बाद भी ग्राहकों को महंगा सामान दे रहे हैं। अगर आपको भी सामान महंगा मिल रहा है तो आप इसकी शिकायत संबंधित विभाग या केंद्र सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं।

जीएसटी का लाभ सुनने के बाद सभी दुकानदारों ने दो दिन के भीतर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर धन्यवाद करने की बात कही। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल, भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सोनू, मुकेश जैन, अमित शर्मा, छोटू पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।