• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. शिव-सती संवाद, रावण द्वारा शिव स्तुति,तथा दशरथ-श्रवण प्रसंग देकर दर्शक हुये भाव विभोर

JK Gupta by JK Gupta
September 23, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र (उमेश सिंह)……


__रामलीला सजीव मंचन नहीं, यह भारतीय जीवन मूल्यों का दर्पण है

श्री रामलीला समिति रेनुसागर द्वारा हिण्डाल्को रेनुसागर रामलीला मैदान पर आयोजित हो रही रामलीला के पहले दिन शिव-सती संवाद, रावण द्वारा शिव स्तुति,तथा दशरथ-श्रवण प्रसंग लीलाओं का बहुत सजीव मंचन रामलीला के कलाकारों द्वारा किया गया।रामलीला के कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों को रामायण काल के प्रसंगों से आत्मसात करा दिया। विशेष रूप से शिव-सती का संवाद में भगवान शिव द्वारा स्पष्ट रूप से समझाए जाने के पश्चात भी, देवी सती के हृदय में संशय उत्पन्न हुआ। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं को मानव रूप में देखकर उनकी दिव्यता पर प्रश्न किया।शिव की आज्ञा के विपरीत, सती वन में जाकर श्रीराम की परीक्षा लेने हेतु सीता का रूप धारण कर उनके समक्ष प्रस्तुत हुईं।
किन्तु सर्वज्ञ भगवान श्रीराम ने सती को पहचान लिया और उन्हें “माता” कहकर संबोधित किया।

इस प्रकार सती को अपनी त्रुटि का भान हुआ, और वे पश्चात्ताप से व्यथित होकर लौट आईं। इस प्रसंग के पश्चात भगवान शिव ने सती से मानसिक दूरी बना ली और विरक्त हो गए।इतना ही नही रावण की भक्ति,और श्रवण कुमार की सेवा भावना के दृश्य दर्शकों के हृदय को स्पर्श करते नजर आए।रामलीला मैदान में स्थानीय नागरिकों सहित भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। आयोजन के सफल संचालन हेतु समिति द्वारा समुचित व्यवस्था की गई थी, जिसमें प्रकाश, ध्वनि, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि, हिण्डाल्को रेनुसागर यूनिट हेड आर पी सिंह सपत्नी दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने संयुक्त रुप से गणेश एवं शिव -शती का पूजन कर पहले दिन की लीलाओं का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि यूनिट हेड आर पी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री रामलीला समिति, रेनुसागर को इस अद्भुत और भव्य आयोजन के लिए हृदय से बधाई देता हूँ, जिन्होंने वर्ष दर वर्ष इस पुण्य परंपरा को जीवित रखा है और आने वाली पीढ़ियों तक हमारी संस्कृति, धर्म और मर्यादा के संदेश को पहुँचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि रामलीला सजीव मंचन नहीं, यह भारतीय जीवन मूल्यों का दर्पण है।तत्पश्चात संचालन विभाग के हेड मनीष जैन, मेंटिनेंस हेड जगदीश पात्रा ,एच आर हेड आशीष पांडेय ,रामलीला समिति के अध्यक्ष नवींद्र पाठक ने रामलीला मंचन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभु पात्रा ,अरविंद सिंह ,सौम्या मिश्रा ,श्याम वियाला, दिशिता महिला मंडल की सदस्या रीना जैन ,कंचन पाठक एवं अन्य अधिकारियों सहित भारी संख्या में लीला प्रेमी मौजूद रहे।

Previous Post

डाला. वैष्णो मंदिर में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन उद्घोष के साथ भक्तों ने किया दर्शन पूजन

Next Post

डाला. घटी जीएसटी से खुश व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नामित सदर विधायक को किया सम्मानित

Next Post

डाला. घटी जीएसटी से खुश व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नामित सदर विधायक को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप
  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.