• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अनपरा में मेडिकल एजेंसियों पर छापेमारी, नशीली दवाओं की बिक्री की हुई जांच

JK Gupta by JK Gupta
June 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
40
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0….


— बिना चिकित्सकीय पर्चे के कफ सिरप बेचने पर होगी कठोर कार्रवाई


Sonbhadra। जनपद में औषधियों के सुरक्षित एवं वैध विक्रय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अनपरा क्षेत्र के डिबुलगंज बाजार एवं रेलवे स्टेशन रोड स्थित विभिन्न मेडिकल एजेंसियों पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान सिल्क मेडिकल एजेंसी, जे.एम.के. मेडिकल एजेंसी तथा आर.एस.पी.के. एंटरप्राइज का गहन निरीक्षण किया गया। जे.एम.के. मेडिकल एजेंसी के संचालक मौके पर उपस्थित मिले, जिनकी उपस्थिति में अभिलेखों एवं औषधियों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को निरीक्षण आख्या में अंकित करते हुए सहायक आयुक्त औषधि, मिर्जापुर मंडल को प्रेषित किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त संदिग्ध प्रतीत हो रही दो औषधियों के नमूने औषधि निरीक्षक सोनभद्र द्वारा जांच एवं परीक्षण हेतु संग्रहित किए गए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बिना चिकित्सकीय पर्चे के कफ सिरप बेचने पर होगी कठोर कार्रवाई–

जांच के दौरान कुछ दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी बिल प्रस्तुत नहीं किए जा सके तथा कुछ कालातीत (एक्सपायरी) औषधियां भी पाई गईं। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को भेजी जा रही है। साथ ही जे.एम.के. मेडिकल एजेंसी, आर.एस.पी.के. एंटरप्राइज एवं अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार के कफ सिरप अथवा नियंत्रित औषधियों का विक्रय बिना पंजीकृत चिकित्सक के वैध पर्चे के न किया जाए। निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध एवं अनियमित औषधि विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

दुद्धी. घनी आबादी के बीच सीएचसी परिसर में जलती रहीं दवाइयां, धुएं का उठा गुबार

Next Post

सोनभद्र. लखनऊ अग्निकांड के बाद कोचिंग सेंटरों की जांच

Next Post

सोनभद्र. लखनऊ अग्निकांड के बाद कोचिंग सेंटरों की जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल
  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने

Breaking News

Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल

Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल
by Admin
August 14, 2026
0

Last Updated:August 14, 2026, 09:05 ISTAthlete Basant Meghwal Success Story: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ के युवा एथलीट बसंत कुमार मेघवाल ने...

Read moreDetails

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio