• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज अधूरे काम पूरे करने का दिन, लव लाइफ में न करें ये गलती

Admin by Admin
September 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज अधूरे काम पूरे करने का दिन, लव लाइफ में न करें ये गलती


Aaj Ka Mesh Rashifal 13 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों दिन आज करियर और आर्थिक स्थिति के नजरिए से महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज किसी भी अनुबंध या दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले चीजों को ध्यान से पढ़ लें. रिश्तों में आज नया उमंग रहेगा. हालांकि, कोई भी फैसला आवेग में आकर लेने से बचें. नुकसान हो सकता है. आज ऋतु शरद है. मास भाद्रपद है. पक्ष शुक्ल है. आज तिथि तृतीया है, जो सुबह 7:09 तक रहेगा, उसके उपरांत तृतीया लग जाएगा. नक्षत्र हस्त है, जो लगभग दोपहर के 1:06 तक रहेगा, उसके उपरांत चित्रा लग जाएगा. योग शुक्ल है, जो दोपहर 1:41 तक रहेगा, उसके बाद करण कौलिक है. चंद्र राशि आज कन्या में है. सूर्य सिंह राशि में है. आज सूर्योदय 5:43 पर और सूर्यास्त 6:04 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:29 मिनट से लेकर 12:18 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी शुभ काम कर सकते हैं.

विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज चंद्रमा कन्या राशि में और सूर्य सिंह राशि में रहेंगे. आज मंगल मिथुन राशि में, बुध कन्या राशि में, गुरु कर्क राशि में, शुक्र तुला राशि में, शनि मीन राशि में रहेंगे. मेष राशि के लिए चंद्रमा ग्रह कार्य, सेवा, स्वास्थ्य, दिनचर्या और जिम्मेदारी को सक्रिय करता है. सूर्य के सिंह में होने से आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का पक्ष मजबूत बनेगा.

निवेश के लिए कैसा दिन

नौकरी और व्यवसाय में आज काम को व्यवस्थित करने और अधूरे कार्य को पूरा करने का दिन है. वरिष्ठ अधिकारियों को आपकी कार्यक्षमता दिखाई देगी. व्यापार में पुराने संपर्क और बातचीत से लाभ हो सकता है. किसी दस्तावेज पर या अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले बारीकी से जांच करें. आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है. आय के नए मौके बनेंगे, लेकिन घरेलू और आवश्यक खर्च भी रहेगा. निवेश के लिए शुभ दिन है.

लव लाइफ का ये हाल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज प्रेम और रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. छोटी-छोटी कमियों को लेकर साथी की आलोचना करने से बचें. प्रेम संबंधों में स्पष्ट बातचीत और भरोसा सकारात्मक परिणाम देगा. परिवार में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है, किसी बुजुर्ग की सलाह लाभदायक होगी. घर की व्यवस्था या पुराने पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण सुलझाने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन पाचन, पेट, तनाव और थकान पर ध्यान दें. समय पर भोजन और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक तीन और नौ होगा. भाग्यांक एक होगा. भाग्य प्रतिशत 87 रहेगा. शुभ रंग लाल, केसरिया और हल्का हरा, शुभ दिशा पूर्व होगी. शुभ ग्रह सूर्य और मंगल, शुभ देवता आज सूर्य और हनुमान जी होंगे. रविवार होने के कारण आज प्रातः काल सूर्य को तांबे के पात्र से जल अर्पण करें. ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का एक बार या 11 बार या 108 बार जाप करें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. किसी जरूरतमंद को गेहूं, गुड़ और भोजन का दान करना आपके लिए अति शुभ रहेगा.



Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

वर्ल्ड चैंपियन जैस्मिन लंबोरिया का कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्डन पंच… डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर भारत को दिलाया 7वां गोल्ड

Next Post

तमन्ना भाटिया इन 5 आइटम नंबर से उड़ा चुकीं होश, एक पर 100 करोड़ व्यूज, सबके सब वायरल

Next Post
तमन्ना भाटिया इन 5 आइटम नंबर से उड़ा चुकीं होश, एक पर 100 करोड़ व्यूज, सबके सब वायरल

तमन्ना भाटिया इन 5 आइटम नंबर से उड़ा चुकीं होश, एक पर 100 करोड़ व्यूज, सबके सब वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.