Last Updated:
तमन्ना भाटिया की फिल्म का छठी मैया गाना रिलीज हुआ. जिसमें वह छठ पर्व मनाती नजर आईं. इस गाने से पहले वह कई धमाकेदार आइटम नंबर कर काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं. चलिए तमन्ना भाटिया के 5 डांस नंबर के बारे में बताते हैं.
साउथ से बॉलीवुड तक काम करने वालीं तमन्ना भाटिया जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का लेटेस्ट गाना काफी चर्चा में छाया. दरअसल तमन्ना भाटिया गाने में पूरी श्रद्धा और भाव के साथ छठी मैया की पूजा करती नजर आईं. द वन फिल्म में बिहार और पूर्वांचल के महापर्व छठ पूजा का गाना है, जिसे विशाल मिश्रा ने गाया है.
छठी मैया गाने में तमन्ना भाटिया लाल साड़ी, सिंदूर लगाए और पूरा श्रृंगार किए नजर आ रही हैं. उनका ये सती-सावित्री लुक खूब लोगों ने पसंद किया. इससे पहले तक वह कई बार बोल्ड और बिंदास गानों में नजर आ चुकी हैं. उनके कई आइटम नंबर हिट रहे हैं. एक तो 100 करोड़ व्यूज के पार भी गया. चलिए तमन्ना भाटिया के 5 आइटम नंबर्स से रूबरू करवाते हैं.
तमन्ना भाटिया ने यूं तो कई डांस नंबर किए हैं. मगर एक गाना है आज की रात, जो सबसे ज्यादा सुपरहिट हुआ. इतना कि इसने कई रिकॉर्ड बनाए. कोरियोग्राफी से लेकर तमन्ना के लटके-झटके तक खूब चर्चा में रहे. इस गाने पर यूट्यूब पर 105 करोड़ व्यूज हैं. ये गाना राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में फिल्माया गया था. इस गाने के संगीतकार सचिन-जिगर थे तो गायक मधुबंती बागची, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर थे जबकि बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे.
इस लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म का गाना ‘कावाला’ भी है, जिसे फिल्म ‘जेलर’ के लिए अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है, इसके बोल अरुणराजा कामराज ने लिखे हैं और इसे शिल्पा राव और अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी आवाज दी है. तमन्ना भाटिया के डांस को इसमें खूब पसंद किया गया.
तमन्ना भाटिया का गफ्फूर गाना आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में था. गाने का संगीत, प्रोडक्शन, लेखन और अरेंजमेंट शाश्वत सचदेव ने किया है. इसे शिल्पा राव और उज्ज्वल गुप्ता ने अपनी आवाज दी है. गाने का म्यूजिक लेबल टी-सीरीज है.
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 में तमन्ना भाटिया ने नशा आइटम नंबर किया था. इस गाने को जैस्मिन सैंडलस, सचेत टंडन, दिव्या कुमार और सुमोंतो मुखर्जी ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल जानी ने लिखे हैं. गाने का म्यूजिक लेबल टी-सीरीज है.
‘अरनमनई 4’ के गाने का नाम ‘अचाचो’ में भी तमन्ना भाटिया का दिलकश लुक और डांस देखने को मिला था. इसका संगीत हिपहॉप तमिझा ने कंपोज किया है और इसे खरेस्मा रविचंद्रन, श्रीनिशा जयसीलन और हिपहॉप तमिझा ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल विग्नेश श्रीकांत ने लिखे हैं.
About the Author

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें

