डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)……

अल्ट्राटेक द्वारा दुकानों को नोटिस दिए जाने की समस्या को लेकर चल रहे व्यापारियों की बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे ने पहुंच दुकानदारों को भरोसा दिलाया दुकानें किसी भी दशा में खाली नही होगी। जानकारी के अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि अल्ट्राटेक द्वारा कचरे को जलाए जाने का विरोध व्यापारियों ने किया तो सोची समझी साजिश के तहत अल्ट्राटेक हमारी दुकानों को उजाड़ने के लिए अधिवक्ता से माध्यम से नोटिस दिया जाने लगा।
हम सभी दुकानदार पिछले साढ़े चार दशक से डाला बाजार स्थित कस्बे में अपनी दुकान करते चले आ रहे हैं, अल्ट्राटेक द्वारा दुकान को आवंटित करने के दौरान हम दुकानदारों को कभी बेदखल करने की बात नही कही गई थी,साथ ही यह मौखिक आश्वासन दिया गया था इन दुकानों पर आप मौजूद रहेंगे। इन्ही दुकानों पर हम सभी दुकानदार बैंक से लोन लेकर दुकानों को चला रहे हैं। दुकानदारों का जिविका का एक मात्र साधन दुकान ही है।
आर्थिक असमानता व रोजी रोटी के मद्देनजर रखते हुए दुकानदारों को न उजाड़ा जाय। इस दौरान दुकानदार रवि पाठक, सुरेश जैन, अनुज जायसवाल, अश्विनी गुप्ता, नरेश जैन, अभय पाण्डेय, गुलाम, लाल जी विश्वकर्मा, विवेक पाण्डेय, राकेश मोदनवाल, विक्की पाल समेत सैकड़ों दुकानदार मौजूद रहे।