चोपन/सोनभद्र (कृपा शंकर पांडेय)….

थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में एक टैंकर और टोटो की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महेंद्र कुमार (40) और कमल खान (38) घायल हो गए । स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों का रेस्कीयू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
वही सीएचसी चोपन में मौजूद डॉ. अर्जुन कुमार के घटना को लेकर बताया कि सुबह 7:50 बजे दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सिटी स्कैन और अन्य जांच के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एक घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। दूसरे घायल के परिवार को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महेंद्र कुमार कुंज विहारी के पुत्र हैं, जबकि कमल खान स्वर्गीय सेराज अहमद खान के पुत्र हैं।