Last Updated:
बॉलीवुड में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिलते हैं कि जिस एक्ट्रेस के करोड़ों दीवाने रहे हो, उसने निजी जिंदगी में एक आम आदमी से शादी रचाई हो. 70 के दशक में ऐसी ही एक टॉप एक्ट्रेस ने तो फ्लॉप एक्टर से शादी रचाकर सबको चौंका दिया था. हालांकि शादी करते ही मन भर गया. अपनी गलती का अहसास हुआ. फिर दर्द, मायूसी और बेबसी में 12 साल गुजार दिए. कौन थी यह एक्ट्रेस…

1970 के दशक में फेमिना मिस इंडिया और मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का ताज अपने नाम करने के बाद जीनत अमान ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाया. उनकी गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में होती है. जीनत ने अपनी खूबसूरती से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को दीवाना बना रखा था. जीनत अमान की अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ी बहुत फेमस रही. दोनों ने कई फिल्मों में काम किया. हालांकि जीनत अमान की निजी जिंदगी बहुत उतार-चढ़ाव से भरी रही. 1970 में ‘हंगामा’ मूवी से जीनत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

जीनत को शादीशुदा संजय खान से प्यार हुआ था. जीनत अमान ने संजय खान के साथ रिश्ते में बहुत दर्द सहा. एक बार एक होटल के कमरे में संजय खान ने उन्हें इतना पीटा था कि उनकी आंख से खून बहने लगा था. 1979 में जीनत संजय से अलग हो गईं और स्टारडम के पीक पर मजहर खान के रूप में प्यार मिला. 1985 में शादी के बाद जीनत को सुख-चैन नहीं मिला, जिसकी चाहत में उन्होंने निकाह किया था. जीनत अमान को इस शादी से सिर्फ दर्द मिला.

मजहर खान फ्लॉप एक्टर थे. मजहर खान 1980 में आई फिल्म ‘शान’ में जासूस भिखारी के रोल में नजर आए थे. अपने करियर में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए. जीनत ने जब शादी की थी, तब बॉलीवुड में उनका राज था. एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया था, ‘मजहर खान के साथ निकाह के कुछ समय बाद ही उन्हें इस अपनी गलती का अहसास होने लगा था.’

जीनत अमान ने सिमी ग्रेवाल के एक चैट शो में मजहर से शादी करने की असल वजह का खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने मां बनने के लिए शादी की थी. एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं एक बच्चा चाहती थी. मेरे शादी करने का यही मुख्य वजह थी.’

मजहर उन्हें अपने करियर में आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे. कंट्रोल करना चाहते थे. ऐसे में जीनत को अहसास हो गया था कि उन्होंने गलत शख्स से शादी की है. हालांकि मजहर बीमार रहने लगे तो जीनत ने शादी बचाने की कोशिश की. मजहर के देहांत तक उनके साथ रहीं. जीनत अमान के दो बच्चे अजान खान और जहान खान हुए. मजहर खान का 1998 में बीमारी के चलते निधन हो गया था.

मजहर खान के बारे में वेटरन एक्टर रजा मुराद ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘वो मेरा बहुत अछ्चा दोस्त था. उसने कई फिल्मों में काम किया है. वो बीमार रहने लगा था. उसकी तबीयत खराब रहने लगी. फिर वह ठीक नहीं हो पाया लेकिन बीमारी में वो शूटिंग करता रहा. बीमारी के चलते वो बहुत कमजोर हो गया था. उसे क्या बीमारी थी, यह कभी नहीं पूछा. अच्छा नहीं लगता ये सब. उसकी दुखद मौत हो गई.

जीनत अमान ने अपने पति के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मैं रिश्ते से बाहर निकलना चाहती थी. मेरे बच्चे एक चांस डिजर्व करते थे. मेरी मां उस समय बहुत बीमार थी. मैंने 1993 से 1997 तक इस बारे में बहुत सोचा, यह समय हमारे लिए बहुत कष्टकारी था. मैं मुंबई के हर हॉस्पिटल में मजहर को लेकर गई. मैंने इंजेक्शन देना, ड्रेसिंग सब कुछ सीखा. 18 माह तक वो बिस्तर पर रहे. डॉक्टरों ने उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन मैंने नहीं.’

