• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 8, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Lucknow News. लखनऊ में दो बच्चों का अपहरण, 10वीं का छात्र निकला किडनैपर, मांगी 10 लाख फिरौती, पुलिस ने किया अरेस्ट

Admin by Admin
September 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Lucknow News. लखनऊ में दो बच्चों का अपहरण, 10वीं का छात्र निकला किडनैपर, मांगी 10 लाख फिरौती, पुलिस ने किया अरेस्ट
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हुई दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया. बीजी कॉलोनी से 12 वर्षीय अर्जुन सिंह और 8 वर्षीय प्रद्युम्न यादव का एक युवक ने साइकिल चलाते समय अपहरण कर लिया. परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगकर हत्या की धमकी देने वाले इस आरोपी की पहचान किसी शातिर अपराधी के रूप में नहीं, बल्कि आलमबाग पटेलनगर निवासी एक हाईस्कूल छात्र विजय शर्मा के रूप में हुई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को 24 घंटे के भीतर लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकरननाथ इलाके से सकुशल बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह, जो आठवीं का छात्र है, गुरुवार दोपहर खाना खाने के बाद पड़ोसी प्रद्युम्न यादव के साथ साइकिल से खेलने निकला था. शाम सात बजे तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की. आसपास में ढूंढने और पूछताछ करने पर भी कोई सुराग न मिलने पर रात 10 बजे परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

आरोपी ने किया कॉल, मांगी फिरौती

शुक्रवार सुबह अर्जुन के पिता संजय सिंह को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया. कॉलर ने दोनों बच्चों के अपहरण की पुष्टि करते हुए 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की और रकम न देने पर दोनों की हत्या की धमकी दी. इतना ही नहीं, आरोपी ने संजय सिंह से फोन पर ही उनके बेटे अर्जुन की बात भी कराई ताकि परिजन दबाव में आ जाएं. दोनों बच्चों के अपहरण की खबर कॉलोनी में जंगल की आग की तरह फैल गई. बीजी कॉलोनी में हर ओर अफरा-तफरी मच गई. अपहृत बच्चों के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था. परिजनों का कहना था कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, इसलिए वे समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर बच्चों का अपहरण क्यों किया गया.

पुलिस की तगड़ी कार्रवाई, पांच टीमें लगीं

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मध्य अशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमें गठित की गईं. सर्विलांस टीम ने आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो लखीमपुर खीरी के गोला रेलवे स्टेशन के पास मिली. इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलमबाग पटेलनगर निवासी विजय शर्मा के रूप में हुई है, जो गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है. मूल रूप से सीतापुर के लहरपुर का रहने वाला विजय, रुपये की लालच में इस घटना को अंजाम देने पहुंचा था. पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है.

परिवार और शहर ने ली राहत की सांस, सियासत भी गरमाई

बच्चों की सकुशल बरामदगी की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार और इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई. माता-पिता, जो पूरी रात रोते-बिलखते रहे, अपने बच्चों को गले लगाकर भावुक हो उठे. पुलिस की तत्पर कार्रवाई की इलाके के लोगों ने सराहना की. इस घटना पर विपक्ष ने भी सरकार पर हमला बोला. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपहरण और डिजिटल अपराधों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Source link

Previous Post

249 फिल्मों का सुपरस्टार, एक साथ की 41 फिल्मों की शूटिंग, फिल्म के ठेकेदारों को हुई जलन, थमा दिया था नोटिस

Next Post

लता मंगेशकर का गाना किया रीक्रिएट, महिमा चौधरी ने झूमकर किया डांस

Next Post
लता मंगेशकर का गाना किया रीक्रिएट, महिमा चौधरी ने झूमकर किया डांस

लता मंगेशकर का गाना किया रीक्रिएट, महिमा चौधरी ने झूमकर किया डांस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • अनपरा. शादी का झांसा देकर विधवा का यौन शोषण, वांछित आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यालय. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जगह जगह भव्य स्वागत, केसरिया रंग में रंगा नगर
  • मुख्यालय. जनपद में 10 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, आठ निजी कंपनियां करेंगी भर्ती
  • सोनभद्र. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे सोनभद्र, बुलडोजर से किया गया स्वागत और माल्यार्पण
  • मुख्यालय. सरकारी योजनाओं की सही जानकारी अब मिलेगी यहां…..

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • अनपरा. शादी का झांसा देकर विधवा का यौन शोषण, वांछित आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यालय. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जगह जगह भव्य स्वागत, केसरिया रंग में रंगा नगर

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.