संवाददाता@उमेश सिंह…..

शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में अनपरा पुलिस ने वांछित आरोपी को मध्यप्रदेश के भोपाल शहर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अनुसार , अनपरा थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने शिकायत दर्ज कराया था कि मध्यप्रदेश के ग्राम देउरा पोस्ट पचौर थाना बैढ़न जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश निवासी सूरज शाह उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र अनिल शाह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।आरोप है कि बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया ,और विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी ,गाली- गलौज किया गया।
पीड़िता की शिकायत पर प्रारंभ में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।कार्रवाई से असंतुष्ट महिला ने उच्च पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद महिला अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी के संज्ञान में मामला आने पर पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

अनपरा पुलिस ने वांछित आरोपी सूरज प्रसाद शाह, निवासी देउरा, पोस्ट पचौर थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को भोपाल से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
पुलिस द्वारा विषेश उल्लेख किया गया कि अभियुक्त इंजीनियरिंग बीटेक का छात्र होने के कारण तकनीकी साधनों एवं सर्विलांस से बचने का लगातार प्रयास कर रहा था। इसके बावजूद अनपरा पुलिस धैर्य, तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक एवं धरातलीय अभिसूचना के प्रभावी समन्वय से अभियुक्त का सफलतापूर्वक पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया।कार्यवाई टीम में तेज तर्रार उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, का0 अजित यादव महिला का0 गुंजन यादव शामिल रहे





