संवाददाता@विशाल टंडन….

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम सोनभद्र आगमन पर बुधवार को जिले में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। हिंदुवारी से लेकर पुसौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, गाजे-बाजे और जयघोष के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। पूरे नगर में स्वागत द्वार, होर्डिंग और बैनर लगाए गए थे, जिससे वातावरण पूरी तरह केसरियामय नजर आया।
रॉबर्ट्सगंज नगर में चंडी होटल स्थित अरिहंत होटल के पास पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार जैन ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित ऋतिक जैन सहित अन्य ने भी फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। यहां स्वागत कार्यक्रम में विजय कुमार जैन, ऋतिक जैन, अंशुमान सिंह, संजय श्रीवास्तव, राजेश केशरी, रमेश मिश्रा, आलोक पाण्डेय, श्यामा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का शीतला मंदिर चौक पर भव्य स्वागत हुआ। स्वर्ण जयंती चौक पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा बुलडोजर पर चढ़कर पुष्पवर्षा कर स्वागत को यादगार बना दिया। इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काफिला भाजपा जिला कार्यालय के लिए रवाना हुआ।

नगर में प्रवेश से लेकर जिला कार्यालय तक स्वागत कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते रहे।





