• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 20, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लक्ष्य सेन ने अंतिम 8 में बनाई जगह, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का भी विजय अभियान जारी

Admin by Admin
September 11, 2025
in खेल
0
लक्ष्य सेन ने अंतिम 8 में बनाई जगह, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का भी विजय अभियान जारी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:September 11, 2025, 16:45 IST

लक्ष्य सेन ने हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. वहीं डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी अंतिम 8 दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं.

लक्ष्य सेन ने अंतिम 8 में बनाई जगह, रंकीरेड्डी और शेट्टी क्वार्टर फाइनल मेंलक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं.
हांगकांग. भारत के लक्ष्य सेन छह महीने में पहली बार किसी शीर्ष बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर प्रतियोगिता के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं.जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भी गुरुवार को यहां 500,000 डॉलर इनामी हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के अंतिम आठ में जगह बनाई. विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता और वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज लक्ष्य ने दूसरे दौर में हमवतन एचएस प्रणय को 15-21, 21-18, 21-10 से हराया.

पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे इस 23 वर्षीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला जापान के कोडाई नाराओका या भारत के आयुष शेट्टी से होगा. इस सत्र में चोटों और खराब फॉर्म से जूझ रहे लक्ष्य ने आखिरी बार मार्च में ऑल इंग्लैंड सुपर 1000 के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और मकाऊ ओपन सुपर 300 में भी इसी चरण तक पहुंचे थे, लेकिन इसके अलावा उन्हें शुरुआती दौर में ही बाहर होना पड़ा था.

सात्विक और चिराग की आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए थाईलैंड के पीराचाई सुकफुन और पक्कापोन तीरात्साकुल को 63 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 21-15, 21-11 से हराया. पुरुष एकल मैच में प्रणय अच्छी लय में दिखे और उन्होंने पहले गेम में आसानी से बढ़त बना ली तथा बिना किसी परेशानी के शुरुआत से अंत तक इसे बरकरार रखकर पहला गेम अपने नाम किया.

दूसरे गेम में दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान बढ़त बार-बार हाथ बदलती रही। जब स्कोर 18-18 से बराबर था तब प्रणय का स्मैश बाहर चला गया। लक्ष्य ने दो गेम प्वाइंट हासिल किए और मैच को निर्णायक गेम तक खींच दिया।

तीसरे और निर्णायक गेम में प्रणय ने फिर से 5-2 की बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद वह लगातार गलतियां करते रहे जिसके कारण वह 9-13 से पीछे हो गए. नेट शॉट की मदद से लक्ष्य ने 16-10 से बढत हासिल की. प्रणय लगातार गलतियां करते रहे और लक्ष्य ने इसका पूरा फायदा उठाकर 10 मैच प्वाइंट हासिल कर लिए और प्रणय के एक और शॉट पर चूकने पर मैच अपने नाम कर लिया.

पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले सात्विक और चिराग का अगला मुकाबला मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप से होगा.भारतीय जोड़ी की शुरुआत धीमी रही और पहले गेम में वह 8-11 से पीछे चल रही थीं. इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए स्कोर 18-18 कर लिया, लेकिन थाई जोड़ी ने आखिरी तीन अंक हासिल कर पहला गेम अपने नाम कर दिया.

सात्विक और चिराग ने दूसरे गेम में बेहतर खेल दिखाया. इस गेम के शुरू में हालांकि उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा तथा एक समय स्कोर 2-2 और फिर 7-7 से बराबर था. भारतीय जोड़ी ने इंटरवल तक 11-10 की बढ़त हासिल कर ली और लगातार बढ़त बनाते हुए मैच को निर्णायक गेम तक ले गई. तीसरा गेम एकतरफा रहा जिसमें सात्विक और चिराग ने 7-2 की बढ़त बना ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 11, 2025, 16:45 IST

homesports

लक्ष्य सेन ने अंतिम 8 में बनाई जगह, रंकीरेड्डी और शेट्टी क्वार्टर फाइनल में

Source link

Previous Post

म्योरपुर. दोस्तों के साथ बंधी में नहाने गया युवक डूबा, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

Next Post

शाहगंज. एसडीएम ने सहकारी समिति के सामने पड़ी जमीन पर निर्माण की शिकायत पर की जांच

Next Post

शाहगंज. एसडीएम ने सहकारी समिति के सामने पड़ी जमीन पर निर्माण की शिकायत पर की जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे सोनभद्र, विकास योजनाओं और औद्योगिक निवेश पर रहेगा फोकस
  • अनपरा. सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा नेता ने PWD विभाग को लिखा पत्र
  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • चोट के बाद ‘गोल्डन बॉय’ की दहाड़… दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम आज

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे सोनभद्र, विकास योजनाओं और औद्योगिक निवेश पर रहेगा फोकस
  • अनपरा. सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा नेता ने PWD विभाग को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.