• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. दोस्तों के साथ बंधी में नहाने गया युवक डूबा, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

JK Gupta by JK Gupta
September 11, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
140
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र (संदीप अग्रहरी)…….


__गोताखोरों ने बाहर निकाला शव

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में बुधवार की शाम एक दुखद घटना घटी, किरबिल गांव निवासी साजू कनौजिया 22 वर्ष पुत्र ईश्वरलाल कनौजिया अपने दोस्तों के साथ बगडेवा बंधी में नहाने गया था, बंधी में नहाते समय साजू गहरे पानी में चला गया, गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण वह डूब गया, पानी में संघर्ष करते देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन वह खुद को बचा नहीं सका।

घबराए दोस्तों ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी, सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, कुछ ही देर के बाद सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे अपने हमराहियों के साथ तत्काल रेणुकूट से गोताखोरों को बुलवाया, गोताखोरों ने बंधी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया तीन-चार घंटे के काफी मशक्कत के बाद साजू को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी ।

युवक की मौत हो चुकी थी, शव को देखने के बाद परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की, शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया । परिजन बेटे की शव से लिपटकर बिलखते रहें । साजू की असमय मौत ने पूरे गांव को हिला दिया

Previous Post

यूपी के सरकारी महिला अस्पताल में मदर मिल्क बैंक की शुरुआत, लावारिस नवजातों तक पहुंच रही मां की ममता

Next Post

लक्ष्य सेन ने अंतिम 8 में बनाई जगह, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का भी विजय अभियान जारी

Next Post
लक्ष्य सेन ने अंतिम 8 में बनाई जगह, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का भी विजय अभियान जारी

लक्ष्य सेन ने अंतिम 8 में बनाई जगह, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का भी विजय अभियान जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सलखन. जरूरत मंद वृद्ध असहाय विकंलाग आदिवासी बहुल लोगों को कम्बल मिलने से चेहरे खिलें
  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.