चूर्क/सोनभद्र (संजय सिंह)……..

चुर्क क्षेत्र में पंचायत चुनाव की तैयारियों के दौरान एक महत्वपूर्ण अनियमितता सामने आई है, रौप ग्राम पंचायत की नई मतदाता सूची में वार्ड नंबर एक और दो के करीब 400 मतदाताओं के नाम नहीं हैं। यह खामी मतदाता सूुचियों के पुनरीक्षण के दौरान पकड़ में आई, पुनरीक्षण में कार्यरत कर्मचारी रविन्द्र कुमार शर्मा के अनुसार, यह त्रुटि नगर पालिका सीमांकन के समय हुई है, इससे उनका काम प्रभावित हो रहा है। पुरानी मतदाता सूची में इन वाडों के सभी नागरिकों के नाम
दर्ज थे।

वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव ने स्थिति पर
प्रकाश डाला है। उन्होंने बताया कि नई निर्वाचन सूची में सुधार का काम जारी है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोनों वार्डो के सभी निवासियों के नाम शीघ्र ही मतदाता सूर्ची में समाविष्ट कर दिए जाएंगे।

