करमा/सोनभद्र (रामकेश यादव)…..

पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले सभी फीडरो के लगभग 180 गांव की सप्लाई की जाती है। जिससे हजारों उपभोक्ताओं, किसानों को इसका लाभ मिलता है। इस उपकेंद्र पर बना 33 / 11 केवीए पावर हाउस 1973 में बनाया गया था जो नीचे होने के कारण वारिस होने पर कंट्रोल रूम में पानी भर जाता था। जिसके कारण सभी गांवों फीडरो की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए उप केंद्र पर नया कंट्रोल रूम बनाकर उसमें सभी मशीनों को लगा दिया गया है। जिससे बारिश के मौसम से होने वाली समस्या से अब उपभोक्ताओं और किसानों को निजात मिल सकता है।