Last Updated:
UP Board, UPMSP: अगर आप भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट देखते रहते हैं तो सावधान हो जाइए. यूपी बोर्ड के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट्स बनाई गई है जिसको लेकर बोर्ड की तरफ से एडवाजरी जारी की गई है.
UP Board, UP Board Exam, up board fake websites: यूपी बोर्ड की फर्जी वेबसाइट.फर्जी वेबसाइट्स से भ्रम और ठगी का डर
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि उनकी जानकारी में आया है कि कुछ लोग यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की नकल करके फर्जी वेबसाइट्स चला रहे हैं. यूपी बोर्ड की असली वेबसाइट www.upmsp.edu.in है लेकिन इससे मिलती-जुलती दो फर्जी वेबसाइट्स www.upmsp-edu.in और www.upmsonline.in भी सक्रिय हैं. ये वेबसाइट्स इतनी चालाकी से बनाई गई हैं कि आम लोग आसानी से भ्रम में पड़ सकते हैं.इनके जरिए गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं और लोग ठगी का शिकार भी हो सकते हैं.
सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें
ठगी से बचने के लिए सावधानी जरूरी
यूपी बोर्ड के सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि इन फर्जी वेबसाइट्स का यूपी बोर्ड से कोई लेना-देना नहीं है.ऐसी गतिविधियां लोगों को गुमराह करने और ठगने के लिए बनाई गई हैं.अगर कोई इन वेबसाइट्स पर जाकर जानकारी लेता है या कोई भुगतान करता है, तो इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा.भगवती सिंह ने लोगों को सतर्क रहने के लिए एक विज्ञप्ति भी जारी की है जिसमें फर्जी वेबसाइट्स से बचने की सलाह दी गई है.
क्यों अहम है यह चेतावनी?
यूपी बोर्ड लाखों छात्रों की परीक्षाओं और उनके भविष्य से जुड़ा हुआ है.फर्जी वेबसाइट्स के जरिए गलत जानकारी या ठगी न सिर्फ छात्रों और उनके परिवारों को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि बोर्ड की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठा सकती है. इसलिए यह जरूरी है कि लोग केवल आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या सूचना से सावधान रहें.

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें
