• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक

JK Gupta by JK Gupta
September 7, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
84
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)……


__कोषाध्यक्ष बने राजवंश चौबे

नगर क्षेत्र के ऊंची पहाड़ी पर स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर के आगामी स्थापना दिवस समारोह मनाने को लेकर शनिवार की शाम मंदिर के मंहत पंडित मुरली तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पुनः नीरज पाठक को मानस परिवार समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

इसके पूर्व संगीतमय सुंदरकांड पाठ व उपस्थित लोगों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया।अचलेश्वर महादेव मंदिर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे कलश यात्रा, नवाह्न पाठ, मानस प्रवचन, समेत अन्य कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए समिति की बैठक में समिति की कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

संरक्षक सजावल पाठक, अखिलेश पांडेय, मुकेश जैन , सनोज तिवारी,रविन्द्र देव पांडेय,आदि द्वारा संगठनात्मक बिंदु पर चर्चा करते हुए पुनः सर्वसम्मति से पूर्व की कमेटी को जिम्मेदारी सौंप कर अवधि विस्तार किया गया। महामंत्री पवन शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी संतोष कुमार बबलू सुरेश नारायण सिंह,संतोष शर्मा,कोषाध्यक्ष राजवंश चौबे, मनोज चौरसिया,मंत्री संतोष त्रिपाठी ,अभिषेक शर्मा, अजय दुबे, रिशु जायसवाल विधि सलाहकार संजय पांडेय,ईश्वर जायसवाल, मीडिया प्रभारी जगदीश, गिरीश तिवारी ,उप सचिव मणिशंकर राय, कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश तिवारी व चंद्र प्रकाश तिवारी को नियुक्त किया गया।

अध्यक्ष नीरज पाठक ने कहा कि सभी के सहयोग से कलश यात्रा व रामकथा व अन्य पूजन भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसके लिए हम सभी को अभी से प्रभु कार्य में लग जाना है उन्होंने बताया कि अयोध्या के कथावाचक मानस मर्मज्ञ मधुसूदन शास्त्री से वार्ता हो गई उनकी सहमति भी आने के लिए मिल गई है।बैठक के बाद मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की भव्य आरती उतारी गई।हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा।

Previous Post

सलखन. स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य शिविर आयोजित, 150मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

Next Post

रेणुकूट. आश्रम परिसर में निःशुल्क चिकित्सा सेवा, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

Next Post

रेणुकूट. आश्रम परिसर में निःशुल्क चिकित्सा सेवा, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम का आयोजन
  • घोरावल. शिवद्वार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में नौडीहा की टीम बनी विजेता
  • चोपन. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पo देवेंद्र शास्त्री की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.