• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. आश्रम परिसर में निःशुल्क चिकित्सा सेवा, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

JK Gupta by JK Gupta
September 7, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र (अमिताभ मिश्रा)…….


पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों मरीज पहुंचे और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद पटेल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी समस्याओं का निदान करते हुए आवश्यक परामर्श दिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर ने कहा कि मौजूदा समय में मौसम बदलने के कारण वायरल फीवर और अन्य संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं, ऐसे में लोगों को सफाई और खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि समय पर इलाज और सतर्कता से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

आश्रम के संचालक पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम में प्रत्येक रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया जाता है। इस सेवा का सबसे अधिक लाभ नगर और आसपास के इलाकों में रहने वाले गरीब, मजदूर और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को मिलता है, जिन्हें आर्थिक अभाव के कारण समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाता।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस सेवा से कई ऐसे जरूरतमंद मरीजों को राहत मिल रही है जो अस्पतालों के खर्च वहन करने में असमर्थ होते हैं। उन्होंने आश्रम प्रबंधन और चिकित्सकों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की सेवाएं समाज के कमजोर वर्ग के लिए संजीवनी साबित हो रही हैं।

Previous Post

डाला. श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक

Next Post

Good News: अब 16 सितंबर से रोजाना चलेगी कानपुर से दिल्ली के बीच फ्लाइट, यहां जानें किराया और टाइमिंग

Next Post
Good News: अब 16 सितंबर से रोजाना चलेगी कानपुर से दिल्ली के बीच फ्लाइट, यहां जानें किराया और टाइमिंग

Good News: अब 16 सितंबर से रोजाना चलेगी कानपुर से दिल्ली के बीच फ्लाइट, यहां जानें किराया और टाइमिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम का आयोजन
  • घोरावल. शिवद्वार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में नौडीहा की टीम बनी विजेता
  • चोपन. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पo देवेंद्र शास्त्री की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.