• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. फर्जी अस्पतालों पर चला प्रशासन का हंटर, कई अस्पताल सील,  दो पर दर्ज होगी एफआईआर

JK Gupta by JK Gupta
September 6, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
140
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)……


__नोडल ने माना की दुद्धि और घोरावल में सबसे ज्यादा हैं हॉस्पिटल

__अस्पतालों को सीज करने के बाद खुलने के सवाल पर जवाब नहीं दे पाए नोडल अधिकारी

तहसील मुख्यालय दुद्धी में चल रहे फर्जी और मानकविहीन अस्पतालों पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग का हंटर चला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में एडिशनल सीएमओ गुलाब शंकर यादव अपनी टीम के साथ शनिवार को नगर के कई निजी अस्पतालों की जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की ऐसी हकीकत सामने आई जिसने व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।

राधा रानी और नागवंती सर्जिकल सेंटर सील :

वार्ड नंबर 1 स्थित राधा रानी हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के संचालित होता मिला। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। ठीक बगल में संचालित नागवंती सर्जिकल सेंटर पर भी रजिस्ट्रेशन और जिम्मेदार चिकित्सक मौजूद नहीं पाए गए, जिसके चलते उसे भी सील कर दिया गया।

विभा अस्पताल की ओटी सील :

इसके बाद टीम ने विभा अस्पताल की जांच की। यहां भर्ती मरीजों से बातचीत और कागजात की जांच में भारी अनियमितताएं पाई गईं। टीम ने सख्त नाराजगी जताते हुए अस्पताल की ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

अंडरग्राउंड हॉस्पिटल से नवजात वार्मर जब्त :

अमवार इंडियन बैंक के सामने बने एक अंडरग्राउंड मकान में अवैध रूप से अस्पताल संचालित होता मिला। यहां नवजात बच्चों को वार्मर और फोटोथेरेपी उपकरण पर रखा गया था, लेकिन मौके पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। जांच में यह भी सामने आया कि मरीजों से 15 हजार रुपये तक की वसूली की जा रही थी। इस अस्पताल को भी सील कर दिया गया और संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

शिवा अस्पताल पर भी कार्रवाई :

जांच टीम रास्ते में संचालित शिवा अस्पताल भी पहुंची। बीते दिनों यहां जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया था। टीम ने निरीक्षण किया तो मौके पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला।

केयर हॉस्पिटल की हकीकत :

अंत में टीम रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग कब्रगाह के सामने स्थित केयर हॉस्पिटल पहुंची। यहां मरीजों की भीड़ तो दिखी, लेकिन कोई योग्य सर्जन उपलब्ध नहीं मिला। कई मरीज ऐसे मिले जिनका ऑपरेशन किया गया था, लेकिन जब एडिशनल सीएमओ ने फाइल और रिपोर्ट मांगी तो उसमें भारी अनियमितताएं मिलीं। नाराज होकर उन्होंने अस्पताल की ओटी को सील कर दिया और जिम्मेदारों को सख्त चेतावनी दी।

फर्जी अस्पतालों में हड़कंप :

इस कार्रवाई से नगर के अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। एडिशनल सीएमओ ने स्पष्ट किया कि बिना रजिस्ट्रेशन और योग्य चिकित्सक के चल रहे अस्पताल लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे अस्पताल किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

Previous Post

तालाब में पालें ये खास मछली, हो जाएंगे मालामाल! गाजीपुर के मछुआरों ने ढूंढा आमदनी बढ़ाने का आसान तरीका

Next Post

सोनभद्र. बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत खंभे से टकराया चालक की हुई मौत दूसरा घायल

Next Post

सोनभद्र. बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत खंभे से टकराया चालक की हुई मौत दूसरा घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. जिला अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, बच्चा सुरक्षित, परिजनों ने किया हंगामा
  • सोनभद्र. राबर्ट्सगंज ओवरब्रिज पर पलटी तेज रफ्तार कार, बड़ा हादसा टला
  • सलखन. खेतों में 11 हजार वोल्टेज के लटकते विद्युत तार दुर्घटना को दे रहे दावत, विभाग मौन
  • lakshya sen all england open: ऑल इंग्लैंड ओपन जीतने से दो कदम दूर लक्ष्य सेन, वर्ल्ड नंबर-6 शिफेंग को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
  • अनपरा. देशी मदिरा की दुकान में लगी भीषण आग, सेल्समैन ने भागकर बचाई जान, लाखों की शराब जलकर राख

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.