भारतीय पैरा एथलीट सोमन राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष शॉट पुट F57 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। शुभम जुयाल दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में जादूमणि सिंह को भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 10वें दिन बॉक्सिंग में दो गोल्ड जीतने के बाद एक और गोल्ड मडेल पुरुष शॉट पुल 57 इवेंट में जीत लिया है। भारतीय पैरा एथलीट सोमन राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष शॉट पुट F57 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। यह भारत के लिए दिन का तीसरा गोल्ड मेडल है। भारत के लिए आज के दिन पहले प्रीति पवार ने बॉक्सिंग महिला 54 किलो भारवर्ग में फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। उसके आधे घंटे बाद ही जैस्मिन ने भी मुक्केबाजी के 57 किलो भार वर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। अब सोमन राणा ने भी कमाल कर दिया है। पैरा शॉट पुट में भारत ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। सोमन राणा ने 13.40 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत के पास अब 8 स्वर्ण पदक हो गए हैं। शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक हासिल किया। कैमरून के सेड्रिक इड्रिस लेकेज़ो आज़ामज़ी ने 12.57 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
जादूमणि सिंह को सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष
हालांकि, मुक्केबाजी में प्रीति पवार और जैस्मिन के बाद तीसरे इवेंट में निराशा हाथ लगी। जादूमणि सिंह से बॉक्सिंग में दिन के तीसरे गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन फाइनल मुकाबले में वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी से हार गए और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। जादूमणि सिंह ने 55 किलो भार वर्ग में पुरुषों के बॉक्सिं फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को पहले राउंड में अच्छी टक्कर दी और 3-2 से जीत हासिल की लेकिन दूसरे राउंड में वे बुरी तरह पीछे रहे और 0-5 से हार गए। तीसरे राउंड की शुरुआत में ही जे डिक्सन को विजयी घोषित कर दिया गया और ऑस्ट्रेलिया के खाते में एक और स्वर्ण पदक जुड़ गया। जादुमणि सिंह के बॉक्सिंग में रजत पदक और पैरा एथलेटिक्स में सोमन के स्वर्ण और जुयाल के रजत पदक की मदद से अब भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। वह पदक तालिका में 6वें स्थान पर है। भारत के पास फिलहाल, 8 स्वर्ण पदक हो गए हैं। 15 रजत पदक भारतीयों ने जीते हैं और 7 कांस्य पदक भी अपने नाम किए हैं।
पदक-दो जीत के साथ, राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है – 8 स्वर्ण, 15 रजत और 7 कांस्य।






