• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

26 साल पहले आई फिल्म, पहली बार साथ आए ऐश्वर्या और अभिषेक, 9 गानों से सजी फिल्म निकली महाबकवास

Admin by Admin
September 30, 2026
in मनोरंजन
0
26 साल पहले आई फिल्म, पहली बार साथ आए ऐश्वर्या और अभिषेक, 9 गानों से सजी फिल्म निकली महाबकवास


Last Updated:September 30, 2026, 13:26 IST

ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘गुरु’ के सेट से हुई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 26 साल पहले आई फिल्म में कपल ने पहली बार साथ काम किया था. अनुराधा पौडवाल, केके, बाबुल सुप्रियो जैसे सिंगर्स की आवाज में इस फिल्म में कुल 9 गाने थे. गाने सभी जबरदस्त रहे लेकिन फिल्म महाफ्लॉप निकली. ये फिल्म 2000 में रिलीज हुई ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ थी.

पहली बार साथ आए ऐश्वर्या और अभिषेक, 9 गानों से सजी फिल्म निकली महाबकवासZoom

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने कई फिल्मों में साथ काम किया था. (फोटो साभार स्क्रीनशॉट यूट्यूब)

नई दिल्ली. ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने गुरु, सरकार राज, सरकार, उमराव जान जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत ‘गुरु’ के सेट से हुई थी, लेकिन बहुत लोग कपल की पहली फिल्म के बारे में शायद ही जानते होंगे. इस फिल्म के सेट पर ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन सिर्फ को-स्टार्स थे. 26 साल पहले आई फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने पहली बार साथ काम किया था. उस वक्त इस रोमांटिक फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई लेकिन प्यार जैसा कुछ नहीं था.

साल 2000 में ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ रिलीज हुई थी. राज कंवर के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद इसका जो हश्र हुआ, वो किसी सदमे से कम नहीं था. कहानी की शुरुआत साहिबा (ऐश्वर्या राय) नाम की एक ऐसी लड़की से होती है, जिसका परिवार उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन उसकी शादी तय कर देता है.

अभिषेक और ऐश्वर्या की दर्दभरी प्रेम कहानी थी ‘ढाई अक्षर प्रेम के’

घुटन भरी जिंदगी से परेशान होकर ऐश्वर्या घर छोड़कर भाग जाती है. रास्ते में उसकी मुलाकात करण ग्रेवाल (अभिषेक बच्चन) से होती है, जो सेना में ऑफिसर है. करण उसकी मदद करता है और उसे उसके परिवार के पास सुरक्षित पहुंचा देता है. असली ड्रामा तब शुरू होता है जब साहिबा का परिवार गलतफहमी का शिकार हो जाता है.

वे करण को साहिबा का पति समझ बैठते हैं. परिस्थिति ऐसी बन जाती है कि करण और साहिबा को सच्चाई छुपाने के लिए कुछ समय तक पति-पत्नी होने का नाटक करना पड़ता है. इस झूठे रिश्ते के बीच धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं और उन्हें एकतरफा प्यार का अहसास होने लगता है.

सुपरहिट हुए सभी गाने

राज कंवर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम की’ कई रोमांटिक गानों से सजी हुई थी. इस फिल्म में 9 गाने हैं. गानों को भले ही दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था लेकिन फिल्म महाबकवास साबित हुई थी. इस फिल्म के गानों को अनुराधा पौडवाल और बाबुल सुप्रियो जैसे दिग्गज सिंगर्स ने आवाज दी थी. जतिन-ललित के संगीत ने गानों को हिट बना दिया था.

अनुराधा पौडवाल ने दी आवाज

ऐश्वर्या और अभिषेक पर फिल्म में कई रोमांटिक गाने फिल्माए गए थे जिनमें दो लफ्जों, ओ रे रब्बा, कोई ताजा हवा, कोई माही बड़ा सोणा है. इन गानों को केके और अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज से अमर कर दिया था. फिल्म के गानों ने ऑडियंस के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी और गाने आज भी काफी लोकप्रिय हैं.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 30, 2026, 13:26 IST





Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

पागल कुत्ते के काटने के बाद मानसिक हालत बिगड़ी, काली मां के स्थान पर बुजुर्ग ने बांके से काटा गला

Next Post

सोनभद्र. यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का चरणबद्ध आंदोलन

Next Post

सोनभद्र. यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का चरणबद्ध आंदोलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.