मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

UPI लेनदेन पर व्यापारियों से MDR (Merchant Discount Rate) शुल्क लिए जाने के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई। बैठक में देश के 18 राज्यों के व्यापारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।bबैठक में MDR शुल्क वापस लिए जाने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में प्रथम चरण के तहत प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई।
जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर एक दिन के लिए डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं कर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। उन्होंने इसे शांतिपूर्ण विरोध बताया। संगठन के अनुसार, आंदोलन के अगले चरण की रणनीति केंद्रीय कोर कमेटी की बैठक में तय की जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, सोनभद्र ने व्यापारियों से 2 अक्टूबर को ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं करने की अपील की है। संगठन ने ग्राहकों से भी इस एक दिवसीय विरोध में सहयोग करने का अनुरोध किया है।