संवाददाता@रामबली मिश्रा….

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर थाना बीजपुर में प्राप्त आईजीआरएस संदर्भों के ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बीजपुर में तैनात आरक्षी सरोज, अमित कुमार एवं श्रीकृष्ण द्वारा प्राप्त संदर्भों की लगातार मॉनिटरिंग की गई। पुलिस विभाग के अनुसार संबंधित पुलिसकर्मियों ने अधिक से अधिक संदर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया तथा किसी भी संदर्भ को सी-श्रेणी में जाने नहीं दिया।
इसी उत्कृष्ट कार्य के परिणामस्वरूप अगस्त 2026 में प्रदेश स्तर पर आईजीआरएस मूल्यांकन में जनपद सोनभद्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि में योगदान के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

प्रशस्ति पत्र में उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने पूर्ण मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन किया है। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करते हुए विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने में योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
