• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पागल कुत्ते के काटने के बाद मानसिक हालत बिगड़ी, काली मां के स्थान पर बुजुर्ग ने बांके से काटा गला

Admin by Admin
September 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
पागल कुत्ते के काटने के बाद मानसिक हालत बिगड़ी, काली मां के स्थान पर बुजुर्ग ने बांके से काटा गला


Last Updated:September 30, 2026, 13:22 IST

कानपुर के थाना सचेंडी क्षेत्र धीरपुर में एक बुजुर्ग शख्स ने खुद का गला काट लिया. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को किसी पागल कुत्ते ने काट लिया था. इसके बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ती चली गई. इस दौरान बीते मंगलवार की सुबह काली मां के मंदिर के बाहर खुद का गला काट लिया.

कुत्ते के काटने के बाद हालत बिगड़ी, काली मां के स्थान पर बुजुर्ग ने काटा गलाZoom

कानपुर में पागल कुत्ते ने शख्स को काटा. (सांकेतिक तस्वीर)

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के थाना सचेंडी क्षेत्र धीरपुर में मंगलवार भोर एक बुजुर्ग ने काली मां के स्थान पर बांके से गला काटकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के मुताबिक, 14 सितंबर को गांव में एक पागल कुत्ते ने उन्हें काट लिया था. इसके बाद से उनकी मानसिक हालत खराब रहने लगी थी. सोमवार रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई थी. रात में ही घर वापस ले आए.

काली मां के स्थान पर पहुंचकर दी जान
मंगलवार भोर वह घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित काली मां के स्थान पर पहुंचे और जान दे दी. घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया. बिधनू थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव निवासी शैलेश कुमार ने बताया कि उनके मामा रामआसरे (57) उनके साथ रहते थे. रामआसरे गांव में ही ट्यूबवेल के पास झोपड़ी बनाकर रहकर खेती-किसानी करते थे. परिवार में उनकी मां सुखरानी और पिता मुन्नी लाल हैं.

तीन दिन पहले ही बिगड़ी थी तबीयत
शैलेश के मुताबिक, 14 सितंबर को गांव में घूम रहे एक पागल कुत्ते ने रामआसरे के चेहरे पर काट लिया था. इसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाकर रेबीज का इंजेक्शन लगवाया गया. करीब तीन दिन पहले उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया. वहां से डॉक्टरों ने उन्हें हैलट रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार, सोमवार रात सीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने हैलट के रेफर कर दिया. हैलट में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर बताने पर परिजन उन्हें वापस घर ले आए. शैलेश ने बताया कि इस दौरान रामआसरे बार-बार काली मां के स्थान पर जाकर गला काटकर बलि देने की बात कह रहे थे. मंगलवार भोर करीब पांच बजे वह घर से निकलकर करीब 300 मीटर दूर स्थित काली मां के स्थान पर पहुंच गए. वहां बांके से अपना गला काट लिया.

10 लोगों को काट चुका था कुत्ता
शैलेश ने बताया कि जिस कुत्ते ने उनके मामा रामआसरे को काटा था, वह गांव में करीब 10 लोगों को अपना शिकार बना चुका था. इनमें सरवन, संत सिंह ठाकुर और शशिपाल समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे. बाद में ग्रामीणों ने कुत्ते को मार दिया था. परिजनों का कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद से ही रामआसरे की मानसिक हालत लगातार बिगड़ रही थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 30, 2026, 13:22 IST





Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Soni Razdan Khamosh Movie: 1986 की क्राइम-थ्रिलर, जिसके लिए एक्ट्रेस को 10 साल तक नहीं मिले पैसे, FLOP के बाद कहलाई कल्ट

Next Post

26 साल पहले आई फिल्म, पहली बार साथ आए ऐश्वर्या और अभिषेक, 9 गानों से सजी फिल्म निकली महाबकवास

Next Post
26 साल पहले आई फिल्म, पहली बार साथ आए ऐश्वर्या और अभिषेक, 9 गानों से सजी फिल्म निकली महाबकवास

26 साल पहले आई फिल्म, पहली बार साथ आए ऐश्वर्या और अभिषेक, 9 गानों से सजी फिल्म निकली महाबकवास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.