संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडहर में हुई मारपीट के मामले में गुरुवार को वादी ध्रुव कुमार पुत्र शैलेश कुमार ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।पुलिस ने वादी कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वादी कि तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वादी का आरोप है कि सनी सोनकर,राजू, सुपर उर्फ सनी, नीतीश दुबे ने हमें मारा पीटा कहा कि कही बताओगे तो जान से मार देंगे।हम गांधी धाम के सड़क मार्ग से जा रहा था इसी बीच ए चारों लोग हमला कर मारे पीटे और कहे कि अगर स्कूल पर दोबारा दिखाई दोगे तो जान से मार देंगे।वादी कि तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।






