संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महरीकला गांव में बीते दिनों हुई जमीनी विवाद के मामले मे वादी लालता प्रसाद पुत्र स्व लगन धारी ने चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की कि तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।पुलिस ने वादी के तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 352/351/3/115/2पंजीकृत कर कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वादी गुरुवार को तहरीर देकर अवगत कराया कि जमुना,चंद्रकांती,देवराज,देव नारायण ने जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडे से मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।मारपीट के दौरान बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी लगी है।वादी कि तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई।





