संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर रेणुकुट मुख्य मार्ग पर जरहा गांव स्थित अजीरेश्वर महादेव धाम पर कावरियो का जत्था जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए उमड़ता है
जिसके मद्देनजर रविवार शाम को श्री अजीरेश्वर जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व न्यास कर्ता राजेंद्र सिंह बघेल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समूचित व्यवस्थाओ पर चर्चा कर अलग -अलग लोगो को जिम्मेदारियां दी गई।
जैसे हरिकीर्तन, सुगम रास्ता, साफ-सफाई, प्रसाद, महाप्रसाद, मेला लगवाने, पार्किंग आदि विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई। इस अवसर पर रामप्रकाश पाण्डेय, अमरेश तिवारी, श्याम नारायण सिंह ,गणेश शर्मा, श्याम सुंदर जायसवाल, तेजबलि सिंह , राजकुमार सिंह , कमलकेश सिंह, मुन्ना सिंह, डॉ ब्रह्मजीत सिंह, राजेश केशरी, प्रदीप कुमार सिंह , अतुल शर्मा, संकल्प फ्रेंड कल्ब बखरिहवा व नव युवक मंगल दल सेवकाडाड सहीत अन्य कमेटी के लोग मौजूद रहें।

पूरे सावन के प्रत्येक सोमवार को सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करने के लिए तत्पर रहेंगे।पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।





