• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों को आज उधार देना पड़ सकता है भारी, साथी से न छिपाएं कोई बात

Admin by Admin
September 27, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों को आज उधार देना पड़ सकता है भारी, साथी से न छिपाएं कोई बात


Last Updated:September 27, 2026, 04:03 IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 September 2026 : मेष राशि को आज कोई फैसला आवेग में लेने से बचना होगा. स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज आपके भीतर ऊर्जा के साथ-साथ ज्ञान का भी संतुलन बना रहेगा. रिश्तों में भावनाएं संवेदनशील हो सकती हैं. साथी से किसी बात को छिपाने की बजाय शांतिपूर्वक बातचीत करें. घर, परिवार और यात्रा से संबंधित खर्च सामने आ सकते हैं. जोखिमपूर्ण निवेश और उधार देने से बचें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज काम का दबाव महसूस हो सकता है. कोई फैसला आवेग में न लें. आज ग्रहों का प्रभाव अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. ध्यान देने की आवश्कता है. आज ऋतु शरद है. मास भाद्रपद के बाद आज अश्विनी नक्षत्र का पूर्णांत है. पक्ष कृष्ण है. तिथि प्रतिपदा है. नक्षत्र उत्तराभाद्रपद है. योग वृद्धि है. करण बालव है. आज चंद्रमा मीन राशि में और सूर्य कन्या राशि में रहेंगे. ​आज से पितृ पक्ष के लिए दान और तर्पण कर सकते हैं. सूर्योदय 5 बजकर 50 मिनट और सूर्यास्त 5 बजकर 51 मिनट पर होगा. ​आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 5 बजकर 2 मिनट से 6 बजकर 32 शाम तक रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज चंद्रमा मीन राशि में है, जो मेष राशि से 12वां भाव बनाएगा. इसलिए खर्च, मानसिक शांति, एकांत, दूरस्थ संपर्क और आध्यात्मिक गतिविधियों की प्रमुखता रहेगी. आज मंगल कर्क राशि में, गुरु कर्क राशि में दिखाई दे रहे हैं. आज आपके भीतर ऊर्जा के साथ-साथ ज्ञान का भी संतुलन बना रहेगा. आज पितृ पक्ष शुरू होने के कारण धार्मिक और पारिवारिक परंपराओं के अनुसार पितरों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध कर्म कर सकते हैं.

करें इनका सम्मान

​अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी सेहत सामान्य से अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक थकान, नींद और पाचन पर ध्यान देने की जरूरत है. प्यार और रिश्तों में भावनाएं थोड़ी संवेदनशील रह सकती हैं. साथी के साथ किसी बात को छिपाने की बजाय शांतिपूर्वक बातचीत करें. पुराने विवाद को दोबारा न दोहराएं और न ही बढ़ाएं. घर में वरिष्ठ सदस्य की बात को महत्व दें. पारिवारिक परंपराओं का सम्मान करें.

न करें ये गलती

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज नौकरी और व्यवसाय में काम का दबाव रह सकता है. पर्दे के पीछे की तैयारी, पुराने काम और दस्तावेज से संबंधित व्यवस्था करने के लिए दिन अच्छा रहेगा. बड़े निर्णय को जल्दबाजी में न करें. धन पर आज नियंत्रण रखें. घर, परिवार और यात्रा से संबंधित खर्च सामने आ सकते हैं. आज जोखिमपूर्ण निवेश और अनावश्यक उधार देने से बचना बेहतर रहेगा.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज शुभ अंक 9 और भाग्यांक 1 होगा. भाग्य आपके साथ 76 प्रतिशत रहेगा. शुभ दिशा पूर्व और उत्तर होगी. शुभ रंग लाल, पीला और सफेद होगा. शुभ कार्य पितृ स्मरण, दान, पूजन, ध्यान और पुराने कार्यों की समीक्षा होगी. पितृ पक्ष होने की वजह से योग्य आचार्यों के माध्यम से तर्पण करें. श्राद्ध करें. जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं. अन्न का दान करना आज आपके लिए शुभ रहेगा.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

September 27, 2026, 04:03 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Asian Games: भारत की बेटियों ने फिर लहराया तिरंगा, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में जीता सिल्वर मेडल

Next Post

इंजीनियरिंग छोड़ पकड़ा संगीत, उस्ताद के निधन से टूटा सपना, रेशमी आवाज से अमर हुए हेमंत कुमार

Next Post
इंजीनियरिंग छोड़ पकड़ा संगीत, उस्ताद के निधन से टूटा सपना, रेशमी आवाज से अमर हुए हेमंत कुमार

इंजीनियरिंग छोड़ पकड़ा संगीत, उस्ताद के निधन से टूटा सपना, रेशमी आवाज से अमर हुए हेमंत कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.