• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP MLA की फॉर्चुनर का फटा टायर, स्किड करते हुए डिवाइडर से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे नेता

Admin by Admin
September 27, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP MLA की फॉर्चुनर का फटा टायर, स्किड करते हुए डिवाइडर से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे नेता


Last Updated:September 26, 2026, 23:40 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. लखनऊ से वापस लौट रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार बेकाबू होकर सीधे एक पोल से जा टकराई. इस भीषण हादसे में विधायक चंद्रपाल सिंह और उनके साथ कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास हुई है.

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP MLA की फॉर्चुनर का फटा टायर, डिवाइडर से टकराई गाड़ीZoom

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे की शिकार भाजपा नेता की गाड़ी.

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक हादसे का शिकार हो गए. विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की कार का टायर गंगा एक्सप्रेसवे पर फट गया और गाड़ी स्कीट करते हुए डिवाइडर को तोड़कर बिजली के खंभे से जाकर टकरा गई. ये घटना स्याना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पोटा कबूलपुर गांव के पास की है. जानकारी के मुताबिक, विधायक अपनी फॉर्च्यूनर कार से लखनऊ से वापस लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

हादसा उस वक्त हुआ जब गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में भाग रही विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार का अगला टायर अचानक से फट गया. टायर फटने के कारण ड्राइवर कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे एक मजबूत बिजली के पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

विधायक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल
इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी और उनका एक सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे का राहत दल मौके पर पहुंच गया. आनन-फानन में दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला गया और तुरंत हापुड़ के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटा लिया गया है ताकि यातायात बाधित न हो.

अखिलेश ने गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव पर ली चुटकी
गंगा एक्सप्रेसवे पर हुई इस दुर्घटना के बाद विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. सपा ने एक्सप्रेसवे के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तंज कसा है कि ‘गंगा एक्सप्रेसवे पर भाजपाई भ्रष्टाचार की नदियां बह रही हैं.’ सपा ने नाम बदलने की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, ‘नाम बदलने वालों के लिए सुनहरा अवसर है, इसका नया नाम ‘गंगा एक्सप्रेस वाटर वे’ रख दें. यह बेहद निंदनीय है.’ विपक्ष के इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Bulandshahr,Uttar Pradesh

First Published :

September 26, 2026, 23:20 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

एशियन गेम्स: महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड

Next Post

‘रामायण’ के इवेंट में पहुंचे मिस्टर बीस्ट, रणबीर कपूर ने यूट्यूबर से लगवाए ‘जय श्रीराम’ के नारे, देखिए वीडियो

Next Post
‘रामायण’ के इवेंट में पहुंचे मिस्टर बीस्ट, रणबीर कपूर ने यूट्यूबर से लगवाए ‘जय श्रीराम’ के नारे, देखिए वीडियो

'रामायण' के इवेंट में पहुंचे मिस्टर बीस्ट, रणबीर कपूर ने यूट्यूबर से लगवाए 'जय श्रीराम' के नारे, देखिए वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.