• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एशियन गेम्स: महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड

Admin by Admin
September 27, 2026
in खेल
0
एशियन गेम्स: महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड


Last Updated:September 26, 2026, 10:45 IST

एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन भारत की महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. फाइनल में भारतीय टीम ने 37 पॉइंट हासिल किए, जबकि ईरान की टीम 34 अंक ही ले पाई. इस तरह एशियन गेम्स में भारती की झोली में तीसरा गोल्ड मेडल आया है. इससे पहले महिला क्रिकेट टीम और शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल में टीम इवेंट में गोल्ड मिला था.

महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर भारत को दिलाया तीसरा गोल्डZoom

भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली: भारत की महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में दमदार खेल दिखाते हुए ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. एशियन गेम्स में भारत की महिला टीम ने चौथी बार गोल्ड जीता है. एशियन गेम्स के इतिहास की बात करें, तो भारतीय महिला टीम के खाते में यह 5वां मेडल है. भारत ने 4 गोल्ड के अलावा एक सिल्वर भी अपने नाम किया है. वहीं, एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह तीसरा गोल्ड है. कबड्डी से पहले भारत को क्रिकेट और शूटिंग में गोल्ड मेडल मिले थे.

फाइनल मुकाबले की बात करें, तो भारतीय टीम ने ईरान के खिलाफ दोनों हाफ में अपना दबदबा बरकरार रखा. पहले हाफ में भारत के पास 6 पॉइंट्स की बढ़त थी. हालांकि, दूसरे हाफ में ईरान की टीम आक्रामक खेल दिखाते हुए एक समय स्कोर की बराबरी पर पहुंच गई थी, लेकिन आखिरी कुछ मिनटों में भारतीय टीम ने जबरदस्त पलटवार करते हुए 37-34 के स्कोर से मैच अपने नाम कर लिया.

दूसरे हाफ में भारतीय टीम से हुई थी गलतियां

दूसरे हाफ में भारतीय टीम की तरफ से कुछ गलतियां भी हुई थीं, जिसके कारण एक समय तनाव बढ़ गया था. लेकिन जैसे-जैसे समय खत्म होने की ओर बढ़ा, भारतीय खिलाड़ियों ने ईरान की रेडर्स को कोई मौका नहीं दिया, जिससे टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार अपने गोल्ड को डिफेंड किया.

एशियन गेम्स की सबसे सफल टीम बना भारत

भारत एशियन गेम्स की सबसे सफल महिला कबड्डी टीम है. भारत की महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में अब तक कुल 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. कबड्डी को एशियन गेम्स में साल 2010 में शामिल किया गया था. एशियन गेम्स में शामिल होने के शुरुआती दो संस्करणों में ही भारतीय महिला टीम ने धूम मचाते हुए गोल्ड मेडल जीता था.

साल 2018 के एशियन गेम्स के फाइनल में टीम इंडिया हार गई थी, जिसके कारण उसे सिल्वर से संतोष करना पड़ा था. हालांकि, उसके बाद भारतीय टीम ने ज़बरदस्त वापसी की और पहले 2022 और अब 2026 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी बादशाहत को फिर से साबित कर दिया है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 26, 2026, 10:36 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘आपकी पत्नी को काम की क्या जरूरत’, महेश भट्ट से शादी करते ही ठप हुआ था सोनी राजदान का करियर, लोग करते थे ये सवाल

Next Post

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP MLA की फॉर्चुनर का फटा टायर, स्किड करते हुए डिवाइडर से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे नेता

Next Post
गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP MLA की फॉर्चुनर का फटा टायर, स्किड करते हुए डिवाइडर से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे नेता

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP MLA की फॉर्चुनर का फटा टायर, स्किड करते हुए डिवाइडर से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे नेता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.