संवाददाता@विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुडिलाडीह गांव में सर्पदंश से रविवार को किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुडिलाडीह ग्राम निवासी आर्यन 13 वर्ष पुत्र रामधनी रविवार को अपने घर के पास खेल रहा था कि पैर में जहरीले सर्प के दंश से अचेत हो गया।
परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए लेकिन चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया जिससे कोहराम मच गया। घोरावल कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।






