• Home
  • Privacy Policy
Saturday, July 25, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

FIFA World Cup 2026 के फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना की टीम, सेमीफाइनल में लियोनल मेसी ने दिखाया जलवा, Football Hindi News

Admin by Admin
July 25, 2026
in खेल
0
FIFA World Cup 2026 के फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना की टीम, सेमीफाइनल में लियोनल मेसी ने दिखाया जलवा, Football Hindi News
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कप्तान लियोनल मेसी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल करने में मदद की, जिससे गत चैंपियन अर्जेंटीना ने फिर से फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई।

कप्तान लियोनल मेसी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ दो गोल करने में मदद की। इसी की बदौलत गत चैंपियन अर्जेंटीना ने बुधवार को अटलांटा में खेले गए फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 1-0 से पिछड़ने के बावजूद जोरदार वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।

लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश करने वाला तीन बार का चैंपियन अर्जेंटीना रविवार को न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में होने वाले फाइनल में 2010 के चैंपियन स्पेन से भिड़ेगा और 1958 तथा 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का प्रयास करेगा।

मेसी ने पहले हाफ में विरोधी खिलाड़ियों को 15 बार गेंद गंवाई जो किसी बड़े टूर्नामेंट में 2018 से उनका सबसे खराब प्रदर्शन है लेकिन बेहद दबाव के बीच मैच के अंतिम लम्हों में उन्होंने दिखाया कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है।

पहले एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में मेसी के पास को गोल में बदलकर अर्जेंटीना को बराबरी दिलाई जबकि सात मिनट बाद स्थानापन्न खिलाड़ी लॉटेरो मार्टिनेज (90 प्लस दो मिनट) ने अपने कप्तान के क्रॉस पर हेडर से गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

इंग्लैंड को इससे पहले 55वें मिनट में एंथोनी गोर्डन ने बढ़त दिलाई थी। तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में इंग्लैंड का सामना फ्रांस से होगा जिसे स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को 2-0 से हराया था। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक का हिस्सा अर्जेंटीना और इंग्लैंड ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। अर्जेंटीना ने विश्व कप में अपने अजेय क्रम को 13 मैच तक पहुंचा दिया। इन दोनों टीम के बीच यह छठा मुकाबला था। दोनों टीम ने तीन-तीन मैच जीते हैं। विश्व कप में दोनों टीम के बीच हुए पांच मुकाबलों में अर्जेंटीना 3-2 से आगे हो गया है।

पहले हाफ में अधिकांश समय दोनों टीम प्रभावी मूव बनाने के लिए जूझती नजर आईं जिससे दोनों ही गोलकीपर को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। दोनों टीम ने मिलकर मध्यांतर से पहले 19 फाउल किए जबकि गोल पर कोई शॉट नहीं मारा। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए अपनी शुरुआती एकादश में तीन बदलाव किए। मैनेजर थॉमस ट्यूशेल ने रीस जेम्स और जेड स्पेंस को रक्षापंक्ति में जगह दी जबकि विंगर के तौर पर नोनी माडुके की जगह मोर्गन रोजर्स ने ली।

अर्जेंटीना ने किया था एक बदलाव

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने भी एक बदलाव करते हुए रोड्रिगो डि पॉल की जगह जूलियानो सिमियोन को मौका दिया। दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन साथ ही सतर्क रवैया भी अपनाया जिससे शुरुआती 12 मिनट में आठ फाउल हुए लेकिन गोल की तरफ एक भी शॉट नहीं लगा। अर्जेंटीना ने इसमें से पांच जबकि इंग्लैंड ने तीन फाउल किए।

अर्जेंटीना की टीम भाग्यशाली रही कि उसके खिलाड़ियों के रफ खेल के बावजूद शुरुआती 30 मिनट में उसके किसी खिलाड़ी को पीला कार्ड नहीं दिखाया गया। एंजो फर्नांडीज ने चौथे मिनट में इलियट एंडरसन और फिर 32वें मिनट में टीम के पेनल्टी एरिया में ज्यूड बेलिंघम के खिलाफ फाउल किया लेकिन अमेरिकी रैफरी इस्माइल एलफेथ ने उन्हें पीला कार्ड नहीं दिखाया।

अर्जेंटीना के खिलाड़ी के फाउल पर इंग्लैंड को 37वे मिनट में फ्री किक मिली। जेम्स ने इसे बाईं तरफ से गोल की तरफ पहुंचाने की कोशिश की लेकिन गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने आसानी से खतरे को टाल दिया। कप्तान हैरी केन और गोर्डन ने मेसी के खिलाफ जानबूझकर फाउल करने की कोशिश की लेकिन अर्जेंटीना के दिग्गज के खिलाफ टैकल फाउल किया एंडरसन ने जिसके लिए उन्हें 38वें मिनट में मैच का पहला पीला कार्ड दिखाया गया।

रैफरी एलफेथ ने 42वें मिनट में मोर्गन रोजर्स को खींचने के लिए अर्जेंटीना के लिसांड्रो मार्टिनेज को भी पीला कार्ड दिखाया। बेलिंघम ने इस बीच स्पेंस के पास पर गेंद को आगे बढ़ाया लेकिन अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति ने उनके प्रयास को आसानी से विफल कर दिया।

दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने दिखाई तेजी

अर्जेंटीना ने दूसरे हाफ में तेज शुरुआत की। जूलियन अल्वारेज ने शुरुआती दो मिनट में ही इंग्लैंड के डिफेंस को दो बार परेशान किया लेकिन गोलकीपर जोर्डन पिकफोर्ड ने उनके हमलों को नाकाम कर दिया। बेलिंघम के खिलाफ फाउल करने के लिए 51वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो को पीला कार्ड दिखाया गया। दोनों सेंटर बैक को पीला कार्ड दिखाए जाने के बाद अर्जेंटीना की टीम थोड़ी सतर्क नजर आई जिसका फायदा इंग्लैंड ने उठाया।

कप्तान केन ने 55वें मिनट में शानदार मूव बनाया। उन्होंने गेंद को डेकलन राइस की ओर बढ़ाया जिन्होंने रोजर्स को दाईं ओर से पास दिया। रोजर्स ने दाएं पैर से एक शानदार क्रॉस बॉक्स में पहुंचाया और गोर्डन ने एमिलियानो को पछाड़ते हुए गेंद को गोल में डाल दिया। तीन मिनट बाद अर्जेंटीना ने पलटवार करते हुए शानदार मूव बनाया लेकिन स्पेंस ने इंग्लैंड के पेनल्टी क्षेत्र की ओर बढ़ रहे सिमियोन को स्लाइडिंग टैकल करके रोक दिया।

दोनों टीम ने इस बीच तेजी दिखाते हुए कुछ मूव बनाए लेकिन सफलता नहीं मिली। राइस के कमजोर प्रयास को इस बीच एमिलियानो ने आसानी से रोका जबकि केन के 30 यार्ड की दूरी से लगाए शॉट को भी अर्जेंटीना के डिफेंस ने नाकाम कर दिया। अर्जेंटीना ने 64वें मिनट में बदलाव करते हुए लिएंड्रो पेरेडेस की जगह निको गोंजालेज को मैदान में उतारा और उन्होंने तुरंत अपनी छाप छोड़ने का प्रयास किया।

मेसी ने 69वें मिनट में पेनल्टी एरिया के बीच में एक शानदार क्रॉस दिया और गोंजालेज ने उसे हेडर से निचले कोने की तरफ भेजा लेकिन पिकफोर्ड ने गोल लाइन पर गोता लगाते हुए उसे रोक दिया। अर्जेंटीना ने तेजी बनाए रखने के लिए सिमियोन, नेहुएल मोलिना और लिसांड्रो मार्टिनेज की जगह रोड्रिगो डि पॉल, गोंजालो मोंटिएल और निकोलस ओटामेंडी को मैदान में उतारा जबकि इंग्लैंड ने गोर्डन को बाहर करके एजरी कोन्सा को अंदर बुलाया।

अर्जेंटीना को इस बीच बराबरी हासिल करने का सुनहरा मौका मिला लेकिन एलेक्सिस मैक एलिस्टर का हैडर गोल पोस्ट से टकरा गया। अर्जेंटीना के लगातार हमलों से बने दबाव के बीच इंग्लैंड की रक्षा पंक्ति बिखरी हुई नजर आने लगी।

अर्जेंटीना को लगातार हमलों का फायदा 85वें मिनट में मिला जब मेसी के पास पर फर्नांडीज ने गोल दागा। मेसी ने फर्नांडीज को पास दिया। इंग्लैंड के सभी डिफेंडर पेनल्टी क्षेत्र के अंदर थे लेकिन चेल्सी के मिडफील्डर ने पिकफोर्ड को छकाते हुए शानदार शॉट मारा और अर्जेंटीना को बराबरी दिला दी। पिकफोर्ड ने इससे कुछ ही सेकंड पहले फर्नांडीज को गोल करने से रोका था।

जब लग रहा था कि मैच अतिरिक्त समय में खिंचेगा तब मेसी ने एक बार फिर अपने पैरों को जादू बिखेरा। इस 39 साल के खिलाड़ी ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में दाईं छोर से एक शानदार क्रॉस दिया और वह भी अपने उस पैर से जिसे कमजोर माना जाता है। मार्टिनेज ने गोलमुख के समीप जबरदस्त हैडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाकर स्टेडियम में मौजूदा दर्शकों को रोमांचित कर दिया और अर्जेंटीना की जीत सुनिश्चित की।

Source link

Previous Post

म्योरपुर. नए बीडीओ ने संभाला कार्यभार, कहा- पात्रों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे योजनाओं का लाभ

Next Post

MP के शहडोल में स्थित कोयला खदान में हादसा; दीवार ढहने से 2 मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • ओबरा एसडीएम बने रवि कुमार पासवान
  • ओबरा. शिवांश ने क्लस्टर प्रतियोगिता दौड़ में नगर का बढ़ाया मान
  • पाकिस्तान को पुरानी भूल दोहराना पड़ा भारी, भारत के खिलाफ नियम तोड़ने पर लिया गया एक्शन
  • चोपन. सीता विदाई प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु, श्रीराम कथा में भक्ति रस की बही धारा
  • MP के शहडोल में स्थित कोयला खदान में हादसा; दीवार ढहने से 2 मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल, Madhya-pradesh Hindi News

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • ओबरा एसडीएम बने रवि कुमार पासवान
  • ओबरा. शिवांश ने क्लस्टर प्रतियोगिता दौड़ में नगर का बढ़ाया मान

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.