मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

ओबरा तहसील में विगत कई दिनों से उप जिलाधिकारी का पद रिक्त होने के चलते आम जन मानस सहित अधिवक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।वही एसडीएम की नियुक्ति को लेकर अधिवक्ता संघर्ष समिति के संयोजक एड उमेश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में बैठक कर ओबरा में एसडीएम की नियुक्ति की मांग जिलाधिकारी से की गई थी, ताकि आम जनमानस सहित बच्चों को प्रवेश लेने हेतु विभिन्न विद्यालयों में मांगे जा रहे निवास प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र आदि समय से उपलब्ध हो सके।

अधिवक्ताओं द्वारा बताई गई समस्या को ध्यान में रखते हुए जनपद के जिलाधिकारी चर्चित गोड़ द्वारा शनिवार को उप जिलाधिकारी रवि कुमार पासवान की तैनाती ओबरा तहसील में कर दिया गया।साथ ही श्री पासवान लिंक उप जिलाधिकारी दुद्धी भी रहेंगे तथा एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता की तैनाती उप जिलाधिकारी दुद्धी के पद पर किए जाने के साथ लिक ऑफीसर उप जिला अधिकारी ओबरा भी बनाया गया है।
वही शनिवार को श्री पासवान द्वारा तैनाती मिलने के साथ ही अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया गया।इसके चलते आम लोगों, छात्रों तथा अधिवक्ताओं का कार्य भी सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया।





