मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी……

प्रतिभा किसी के परिचय की मोहताज नहीं रहती है। बस दृढ़ इच्छा शक्ति के द्वारा किसी भी क्षेत्र में कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है।ऐसा ही मामला सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ओबरा के छात्र शिवांश प्रताप सिंह ने अपना परचम लहरा कर दिखा दिया। शिवांश ने वाराणसी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु वर्ग के 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय और पूरे ओबरा नगर का नाम रौशन किया है। यह उपलब्धि उनके कड़ी मेहनत अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

शिवांश की इस सफलता पर उनके कोच केशव गिरी सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है। वहीं दूसरी ओर नगर के खेल प्रेमी तथा अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश सिंह यादव ने शिवांश के इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अनंत शुभकामनाएं दिया है।





