• Home
  • Privacy Policy
Saturday, July 25, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. एसडीएम के औचक निरीक्षण से सीएचसी में मचा हड़कंप, एक डॉक्टर मिले अनुपस्थित

JK Gupta by JK Gupta
July 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@संदीप अग्रहरी……

दवा काउंटर से लेकर इमरजेंसी और ऑपरेशन थिएटर तक जांच, एसएनसीयू बंद मिलने पर बाल रोग विशेषज्ञ की कमी सामने आई
म्योरपुर (सोनभद्र): शनिवार को दुद्धी के उपजिलाधिकारी रवि कुमार पासवान ने म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के अचानक अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण की शुरुआत उपस्थिति पंजिका की जांच से हुई। इसमें एक चिकित्सक अनुपस्थित मिले। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि संबंधित चिकित्सक जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने गए हैं। इसके बाद एसडीएम ने दवा वितरण कक्ष, आयुष्मान भारत काउंटर, इमरजेंसी वार्ड और ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया।

जिला अस्पताल से बुलाना पड़ता है एनेस्थीसिया चिकित्सक
ऑपरेशन थिएटर के निरीक्षण के दौरान ओटी टेक्नीशियन दीपक कुमार ने बताया कि सीएचसी में एनेस्थीसिया चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ऐसे में ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल से एनेस्थीसिया चिकित्सक को बुलाकर शल्यक्रिया कराई जाती है।

मरीजों से सीधे लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक: एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती और उपचार करा रहे मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जा रही हैं और बाहर से दवा खरीदने के लिए नहीं कहा जाता। मरीजों से मिले फीडबैक के बाद एसडीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

एसएनसीयू पर लटका मिला ताला: निरीक्षण के दौरान एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) बंद मिला और उसके दरवाजे पर ताला लटका था। एसडीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों से इसके बारे में जानकारी ली। कर्मियों ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने के कारण फिलहाल एसएनसीयू का संचालन बंद है।

साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश: एसडीएम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य कर्मियों को उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा। इस दौरान डॉ. मयंक, डॉ. लालजी, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, अमित कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Previous Post

म्योरपुर. किन्नरों की स्कॉर्पियो में हाइवा ने मारी टक्कर, जाम से एक घंटे बाधित रहा यातायात

Next Post

रेणुकूट. मिट्टी की कच्ची दीवार ढहने से हिंडालको कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

रेणुकूट. मिट्टी की कच्ची दीवार ढहने से हिंडालको कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • म्योरपुर. नए बीडीओ ने संभाला कार्यभार, कहा- पात्रों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे योजनाओं का लाभ
  • म्योरपुर. रेशम उत्पादकों की परामर्श बैठक में वैज्ञानिकों ने बताए गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के गुर
  • रेणुकूट. हिंडालको आवासीय परिसर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
  • हॉकी विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटीं भारतीय टीमें, बेंगलुरु में चल रहा है नेशनल कैंप, Hockey Hindi News
  • Singrauli News: सिंगरौली की एनसीएल जयंत परियोजना में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई, प्रशासन ने खाली कराया क्वार्टर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • म्योरपुर. नए बीडीओ ने संभाला कार्यभार, कहा- पात्रों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे योजनाओं का लाभ
  • म्योरपुर. रेशम उत्पादकों की परामर्श बैठक में वैज्ञानिकों ने बताए गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के गुर

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.