• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

14 साल की उम्र में शुरू किया शूटिंग का सफर, अनंतजीत नरुका ने एशियन गेम्स में जीते 2 ब्रॉन्ज, अब ओलंपिक पर नजर

Admin by Admin
September 26, 2026
in खेल
0
14 साल की उम्र में शुरू किया शूटिंग का सफर, अनंतजीत नरुका ने एशियन गेम्स में जीते 2 ब्रॉन्ज, अब ओलंपिक पर नजर


Last Updated:September 26, 2026, 14:34 IST

Anantjeet Singh Naruka Jaipur: जयपुर के निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरुका ने कम उम्र में शूटिंग को अपना करियर बनाया और लगातार शानदार प्रदर्शन किया. 14 साल की उम्र में बंदूक थामने वाले अनंतजीत ने एशियन गेम्स में भारत के लिए दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए. जापान में उनके प्रदर्शन ने उन्हें चर्चा में ला दिया. अब उनकी नजर लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर है, जहां वह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं.

जयपुर के खिलाड़ी दुनियाभर में अपनी खेल की प्रतिभा से भारत का नाम रौशन कर रहे हैं. ऐसे जयपुर के अनंतजीत सिंह नरुका जिन्होंने हालही में जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय शूटिंग स्कीट टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जयपुर का नाम रौशन किया हैं. अनंतजीत सिंह नरुका ने माहेश्वरी चौहान के साथ पहले ब्रॉन्ज जीतने में सफलता हासिल की हैं. हालहीं इस इवेंट में अनंतजीत व्यक्तिगत रूप से स्कीट मुकाबले में चौथे स्थान पर रहे. लेकिन उन्होंने भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जयपुर का नाम रौशन किया.

जापान में चल रही एशियन गेम्स 2026 प्रतियोगिता में अनंतजीत सिंह नरुका ने एक नहीं बल्कि एक ही प्रतियोगिता में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. अनंतजीत सिंह नरुका एशियन गेम्स 2026 में वह शॉटगन शूटिंग मिक्स्ड टीम का हिस्सा रहते हुए मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल के साथ मिलकर पुरुषों के स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. व्यक्तिगत स्पर्धा में भी उन्होंने 125 में से 119 का मजबूत स्कोर बनाकर फाइनल में जगह बनाई और चौथे स्थान पर रहें, स्कीट मेंस और स्कीट मिक्स्ड टीम में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते.

अनंतजीत सिंह नरुका ने इससे पहले चीन के होंग्झू में खेले गए पिछले एशियन गेम्स में भी इंडीविजुअल मुकाबले मेंसिल्वर मेडल और टीम में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं. इस तरह चीन से लेकर जापान तक अनंतजीत पदक जीतने में सफल रहे. इस तरह अनंतजीत सिंह नरुका शूटिंग खेल में लगातार दो बार एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले राजस्थान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अनंतजीत सिंह नरुका को शूटिंग की विरासत उनकी पिता से उन्हें मिली हैं. जिसकी शुरुआत 14 साल की उम्र में हुई। 2012 में अनंतजीत सिंह ने शूटिंग के खेल की शुरुआत की, जिसमें उनके पिता दलपत सिंह ही उनके गाइड और पर्सनल कोच बने, जिन्होंने उन्हें स्कीट शूटिंग की बारिकियां सिखाई. साल 2013 में अनंतजीत सिंह ने आधिकारिक शूटिंग प्रतियोगिता के रूप में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जूनियर भारतीय शूटिंग टीम शामिल हुए. पहली बार अनंतजीत सिंह ने राष्ट्रीय शॉटगन चैंपियनशिप में पुरुष स्कीट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

2015 में राष्ट्रीय शॉटगन चैंपियनशिप से अनंतजीत सिंह नरुका का सफर ओलंपिक तक बेहद खास रहा हैं. जिसमें राष्ट्रीय लेवल से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अनंतजीत सिंह नरुका ने भारत का प्रतिनिधित्व एशियाई खेलों, विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप, आईएसएसएफ वर्ल्ड कप, पेरिस ओलंपिक तक रहा हैं. जिनमें उन्होंने की मेडल हासिल किए और व्यक्तिगत और टीम के साथ भारत को कई मेडल जीतवाए. इनमें गोल्ड से लेकर ब्रॉन्ज मेडल तक शामिल हैं.

जापान में जीत का तिरंगा लहराने वाले अनंतजीत सिंह नरुका भारत के बेहतरीन स्कीट निशानेबाजों हैं. जिन्होंने 2023 एशियन गेम्स में पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतते हुए इस इवेंट में भारत को एशियन गेम्स का पहला पदक दिलाया था. इसके अलावा अनंतजीत सिंह पेरिस ओलंपिक 2024 में मिक्स्ड स्कीट में चौथा स्थान रहे थे. एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल, ISSF वर्ल्ड कप फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 व्यक्तिगत गोल्ड जीत चुके हैं.

अगर बात करें अनंतजीत सिंह नरुका की शिक्षा और शूटिंग के खेल से जयपुर का ताल्लुक की तो उनकी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा जयपुर के प्रतिष्ठित स्कूल जयश्री पेरिवाल इंटरनेशनल स्कूल से हुई है. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने हायर एजुकेशन के लिए जयपुर के प्रसिद्ध सेंट जेवियर्स कॉलेज में दाखिला लिया. स्कूल के शुरुआती दिनों में अनंतजीत का लक्ष्य शूटिंग में नहीं बल्कि वह एथलेटिक्स, क्रिकेट, गोल्फ, स्क्वैश और टेबल टेनिस जैसे कई खेल खेलते थे. लेकिन बचपन में पिता के शूटिंग खेल प्रभावित हुए.

आपको बता दें अनंतजीत सिंह नरुका का जन्म 1 जुलाई 1998 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ था. वह राजस्थान के टोंक जिले में स्थित उनियारा के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं. एक शाही राजपूत फैमिली में जन्म लेने के कारण बंदूकें और हथियार उनकी जिंदगी का हिस्सा बचपन से रहा और वह शूटिंग के प्रति हमेशा से आकर्षित रहे. फिलहाल अनंतजीत सिंह नरुका 28 वर्ष के हैं और वह भारतीय शूटिंग टीम के सफल खिलाड़ी हैं.

एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले अनंतजीत सिंह नरुका लम्बे समय से लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 की तैयारी में जुटे हैं. जिसके लिए उन्होंने क्वालिफाई भी कर लिया हैं और वह गोल्ड मेडल जीतकर विश्व पटल पर भारत का नाम रौशन करना चाहते हैं, हालांकि पेरिस ओलंपिक 2024 में अनंतजीत ने मिश्रित स्कीट स्पर्धा में हिस्सा लिया था. वह पदक के मुकाबले में चौथे स्थान पर रहे, कांस्य पदक के मुकाबले में उन्हें एक अंक के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब वह लॉस एंजिल्स ओलंपिक की तैयारी में दिन रात जुटे हुए हैं.

First Published :

September 26, 2026, 14:34 IST



Source link

Post Views: 5
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘टूटे घर को कौन तोड़ेगा?’, गोविंदा की रूमर्ड GF कोमल का सुनीता पर सनसनीखेज पलटवार, ‘हर आदमी को भगवान ऐसी औरत से बचाए’

Next Post

Sarpat Benefits : क्या होता है सरपत? कभी बनते थे छप्पर, अब सजावटी सामान, ऐसे बढ़ाएं अपनी कमाई

Next Post
Sarpat Benefits : क्या होता है सरपत? कभी बनते थे छप्पर, अब सजावटी सामान, ऐसे बढ़ाएं अपनी कमाई

Sarpat Benefits : क्या होता है सरपत? कभी बनते थे छप्पर, अब सजावटी सामान, ऐसे बढ़ाएं अपनी कमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.