• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘टूटे घर को कौन तोड़ेगा?’, गोविंदा की रूमर्ड GF कोमल का सुनीता पर सनसनीखेज पलटवार, ‘हर आदमी को भगवान ऐसी औरत से बचाए’

Admin by Admin
September 26, 2026
in मनोरंजन
0
‘टूटे घर को कौन तोड़ेगा?’, गोविंदा की रूमर्ड GF कोमल का सुनीता पर सनसनीखेज पलटवार, ‘हर आदमी को भगवान ऐसी औरत से बचाए’


Last Updated:September 26, 2026, 13:54 IST

Komal Rani Swarnkar SLAMS Sunita Ahuja Amid Affair Rumours With Govinda: गोविंदा की निजी जिंदगी से जुड़ी चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गणपति दर्शन के दौरान अभिनेता के साथ नजर आईं कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर पहले ही सवाल उठ रहे थे. इसके बाद सुनीता आहूजा के एक बयान ने मामला और गरमा दिया. अब इस पूरे विवाद में कोमल रानी ने अपनी बात रखी है. उनके बयान में कई ऐसे तंज हैं, जिनसे नई बहस छिड़ गई है.

नई दिल्ली. गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की लालबागचा राजा के दरबार में साथ मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी. जिसके बाद एक बार फिर सुनीता का दर्द एक बार फिर छलका. उन्होंने जेन जी से सपोर्ट मांगते हुए कहा कि उनका घर तोड़ा जा रहा है और उनके साथ बहुत गलत हो रहा है. सोशल मीडिया पर मची इस हलचल के बीच अब गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और फिल्म ‘रूपा’ की उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार ने चुप्पी तोड़ गोविंदा का पत्नी पर सनसनीखेज पलटवार किया है.

लगातार सुर्खियों में बनीं कोमल रानी स्वर्णकार ने पिछले लंबे समय से चुप्पी साध रखी थी. लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने विवाद को और हवा दे दी है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके बयान में सुनीता आहूजा को लेकर कई तीखी बातें कही गई हैं. फोटो साभार-@raniswarnkaar/Instagram

26 सितंबर को कोमल रानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी. कोमल ने बिना किसी झिझक के सुनीता आहूजा पर अब तक का सबसे बड़ा और सनसनीखेज हमला बोल दिया. कोमल रानी ने सुनीता आहूजा के पिछले बयानों का करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बददुआएं किसी को नहीं लगतीं.’ फोटो साभार-@raniswarnkaar/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने उन आरोपों पर भी सख्त आपत्ति जताई जिसमें उन्हें गोविंदा और सुनीता के शादीशुदा जीवन को बर्बाद करने वाली यानी ‘होमब्रेकर’ कहा जा रहा था. पहले से टूटे हुए घर को कोई औरत तोड़ने वाली नहीं हो सकती. उन्होंने आगे लोगों से पूरी परिस्थिति जाने बिना किसी की बातों पर भरोसा न करने की अपील की. फोटो साभार-@raniswarnkaar/Instagram

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोमल ने सुनीता से उनका नाम अपने कथित एजेंडे के लिए इस्तेमाल न करने की अपील भी की. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कोई अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकती है. आखिर में उन्होंने हर ‘सभ्य’ पुरुष को ‘चालाक महिलाओं’ से बचाने की बात भी कही. फिलहाल सुनीता आहूजा की तरफ से कोमल के इस ताजा बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. फोटो साभार-@raniswarnkaar/Instagram

दरअसल, गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर अटकलें इस साल तब तेज हुईं, जब दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया. इसके बाद सुनीता आहूजा ने कई मौकों पर गोविंदा और कोमल की नजदीकियों पर नाराजगी जाहिर की. अगस्त में उन्होंने कोमल को लेकर तीखी टिप्पणी भी की थी. हालांकि, गोविंदा और कोमल ने डेटिंग की पुष्टि नहीं की है. फाइल फोटो

हाल ही में गोविंदा अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी के साथ मुंबई के लालबागचा राजा पहुंचे. इससे पहले सुनीता आहूजा वहां अकेले दर्शन करने गई थीं. इसके बाद सुनीता ने इंसानों को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसे गोविंदा और कोमल से जोड़कर देखा गया. फाइल फोटो

गोविंदा ने भी अब इन चर्चाओं पर अपनी सफाई दी है. 25 सितंबर को एक्टर ने कहा कि लालबागचा राजा जाना उनकी फिल्म ‘रूपा’ से जुड़ा था. उन्होंने कोमल के साथ अपने रिश्ते को प्रोफेशनल बताया और दावा किया कि उनके बारे में चल रही चर्चाएं उनकी छवि खराब करने और उन्हें परिवार से दूर करने की कोशिश का हिस्सा हैं. वहीं, सुनीता आहूजा ने 25 सितंबर को कोलकाता के एक मंदिर से वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी में मौजूद परेशानियों का जिक्र करते हुए महिलाओं और Gen Z से समर्थन मांगा और कहा कि उनका ‘घर टूट रहा है’. यह बयान भी गोविंदा-कोमल विवाद के बीच सामने आया. फाइल फोटो

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 26, 2026, 13:54 IST



Source link

Post Views: 6
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

मेरठ में मिल रहा मॉड्यूलर फर्नीचर, कम बजट, कम जगह में बेहतर फिनिशिंग से घर को सजाएं, इतने से शुरू है कीमत, जानें

Next Post

14 साल की उम्र में शुरू किया शूटिंग का सफर, अनंतजीत नरुका ने एशियन गेम्स में जीते 2 ब्रॉन्ज, अब ओलंपिक पर नजर

Next Post
14 साल की उम्र में शुरू किया शूटिंग का सफर, अनंतजीत नरुका ने एशियन गेम्स में जीते 2 ब्रॉन्ज, अब ओलंपिक पर नजर

14 साल की उम्र में शुरू किया शूटिंग का सफर, अनंतजीत नरुका ने एशियन गेम्स में जीते 2 ब्रॉन्ज, अब ओलंपिक पर नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.