संवाददाता@विजय अग्रहरी……

पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनामिया एवं कई थानों में वांछित शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस के कई अभियोगों में वांछित सत्ताईस वर्षीय आरोपित राजेश सोनकर निवासी ग्राम चकिया, थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी को घोरावल पुलिस ने शेरवानी लेगेसी, विनायक सेंट्रल पार्क, जनपद प्रयागराज से शनिवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे आरोपित राजेश सोनकर को गिरफ्तार करने के लिए टीम लग गई थी।
25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित एवं जनपद सोनभद्र व अन्य जनपद के विभिन्न थानों मे वह वांछित है। आरोपित राजेश सोनकर थाना शाहगंज पर धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था तथा उस पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित था।

इस आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी राज सिंह राणा, महताब खाँ, आरक्षी योगेश मिश्रा, तथा आरक्षी प्रियज सिंह रहे। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ एवं अभिलेखों के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार आरोपित एक शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी है, जो सोनभद्र, प्रयागराज एवं कौशाम्बी जनपदों के विभिन्न थानों में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के गंभीर अभियोगों में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार वह अपने ठिकाने बदल रहा था। बताया कि राजेश सोनकर के विरुद्ध 9 मुकदमे अलग अलग थानों मे दर्ज हैं। धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना सोरांव, जनपद प्रयागराज, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, थाना मोहब्बतपुर पइंसा, जनपद कौशाम्बी, धारा 20/27(ए)/29/60/8 एनडीपीएस एक्ट, धारा 209 बीएनएस, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र, धारा 20/27(ए)/29/60/8 एनडीपीएस एक्ट, धारा 209 बीएनएस, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र में मुकदमा दर्ज है।





