संवाददाता@विजय अग्रहरी…

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में जादू टोना करने कराने के शक मे एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। पुलिस के मुताबिक वकील पुत्र स्व जोखू निवासी शिल्पी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 15 जुलाई को वह गांव में ही एक मंदिर पर कीर्तन मे शामिल होने गया था।
उसी समय गांव के ही शिवबरन व गुड्डू पुत्रगण महाजन व धमड़ी ये तीनों उन्हें वहां से बुलाकर बस्ती में ले गए और वहीं पर उनका हाथ पैर रस्सी से बांध दिया और उनके जादू टोना के झूठे आरोप लगाते हुए गाली देने लगे। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो आरोपित सभी ने मिलकर उनके साथ लात घूंसा डंडा से मारपीट करने लगे। और जान से मारने की धमकी देने लगे।

बताया कि मारपीट में उनकी आंख व शरीर में चोट लग गई है। बताया कि अगली सुबह 7 बजे वे सभी आरोपित उनके घर दरवाजे पर आकर पुनः जाने से मारने की धमकी देने लगे। सूचना देने आया हूँ। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मिली तहरीर पर मामले से जुड़े तीनों आरोपितो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, कार्यवाही की जा रही है।





