संवाददाता@विजय अग्रहरी……

घोरावल तहसील मुख्यालय के मुख्य भवन में स्थित सभा कक्ष के पास शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे तहसील परिसर में अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया। हालांकि किसी खास नुकसान की सूचना नहीं है। बिजली आपूर्ति बंद होने ने डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जेनरेटर द्वारा बिजली आपूर्ति किया गया।

बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे तहसील मुख्यालय के मुख्य भवन के सभा कक्ष के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से बिजली वायरिंग को नुकसान पहुंचा है।
घटना के बाद तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस कारण संपूर्ण समाधान दिवस में जनरेटर के द्वारा बिजली आपूर्ति को सुचारु किया गया। समय रहते आग पर काबू हो जाने से आग किसी कमरे या ऑफिस में नहीं पहुंच पाया, जिससे किसी प्रकार के कागजात या सामान को नुकसान नहीं पहुंचा।

सिर्फ बिजली वायरिंग और बोर्ड को नुकसान हुआ है। इस संबंध में तहसीलदार प्रवीण सिंह ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगी, जिसे समय रहते फायर ब्रिगेड की मदद से काबू कर लिया गया।





