Last Updated:
Azamgarh News Live: पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय निवासी अरविंद सिंह मंगलवार शाम करीब छह बजे घर लौटा और उसने अपनी पत्नी बबीता सिंह (32) को दो पुजारियों-महेंद्र पाठक (60) और अखिलेश मिश्रा (50)-के साथ धार्मिक …और पढ़ें

फोटो में हत्यारोपित पति अरविंद और मृतक पत्नी.
आजमगढ़ हत्या समाचार लाइवः उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपने घर पर पत्नी और दो अन्य लोगों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने अपने बच्चों के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम सूचना मिली कि अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी हथियार से अपनी पत्नी समेत तीन लोगों पर गोली चला दी. उन्होंने कहा, ‘आरोपी की पत्नी और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.’ हालांकि पुलिस ने देर रात हत्यारोपित अरविंद को भी एनकाउंटर में मार गिराया. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
September 23, 202606:35 IST
Azamgarh Murder News Live: आजमगढ़ हत्याकांड में कुल 5 मौत, आरोपित भी एनकाउंटर में ढेर
आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में पत्नी, 8 साल का बेटा और घर में पूजा कराने आए दो पंडित शामिल हैं. इसके अलावा हत्यारोपित अरविंद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. मंगलवार की देर शाम से लेकर मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि तक बवाल मचा रहा.
September 23, 202606:31 IST
Azamgarh Murder News Live: हत्यारोपित अरविंद की मां ने कहा- 4 दिन से घर में चल रही थी पूजा
हत्यारोपित अरविंद की मां ने न्यूज18 इंडिया से बातचीत करते हुए बताया कि चार दिन से पूजा चल रहा था. आज पूजा खत्म होना था. अचानक अरविंद ने पूजा रोकने को कहा और पंडित से कहा की आप कौन हैं, मैं नहीं जानता ?? पहले डंडा से मारा, फिर कुल्हाड़ी निकाला और फिर रिवॉल्वर से पहले पत्नी और फिर दो पंडित को मारा मैं और पोती भाग गई.

